0

जुग्गौर में कार्यक्रम के दौरान डांसर से छेड़छाड़, विरोध पर मारपीट व लूटपाट, 4 पर FIR

By Apr 27, 2026

लखनऊ के बीबीडी इलाके के जुग्गौर में एक कार्यक्रम में डांसर से छेड़छाड़ और मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि कार्यक्रम में डांस कर रही डांसर से कुछ लोगों ने अभद्रता की। जब डांसर ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने न केवल उसकी पिटाई की, बल्कि उसके सोने के जेवर भी लूट लिए। घटना के बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर बीबीडी थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता बाराबंकी की रहने वाली है और सात अप्रैल को जुग्गौर में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रस्तुति देने गई थी। आरोप है कि आर्केस्टा पर डांस के दौरान संदीप रावत, संतोष कुमार रावत, विपिन कुमार रावत और आदित्य नामक युवकों ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्होंने डांसर के साथ गाली-गलौज की, उसे पीटा और करीब दो तोले की सोने की चेन व कान की बालियां लूट लीं। इतना ही नहीं, आरोपियों ने उसकी कार की चाबी भी छीन ली और मौके से फरार हो गए।

इस घटना से सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस इंस्पेक्टर राम सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आरोपियों के नशे का आदी होने की बात सामने आई है। नशे की हालत में ही यह विवाद हुआ था। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने का दावा किया है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

लखनऊ: डीसीएम ने बाइक को 100 मीटर घसीटा, एक युवक की मौत, साथी गंभीर, road accident news

लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहाँ तेज रफ्तार डीसीएम ने एक बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद डीसीएम चालक ने रुकने की बजाय बाइक को लगभग...
By Apr 27, 2026

छेड़छाड़ का विरोध करने पर छात्रा को पीटा, लखनऊ में दुष्कर्म का प्रयास

लखनऊ के हसनगंज थाना क्षेत्र में एक 20 वर्षीय छात्रा ने अपने मकान मालिक पर छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। यह घटना प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा के लिए...
By Apr 27, 2026

मोबाइल छीनने के विरोध में दोस्त ने की थी हत्या, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

निगोहां के नंदौली गांव में हुई मजदूर रैकिश रावत (22) की हत्या का खुलासा हो गया है। पुलिस के अनुसार, हत्या का कारण नशेबाजी के दौरान दोस्त द्वारा मोबाइल और 600 रुपये छीनने का प्रयास...
By Apr 27, 2026

साझा करें