नोएडा से लखनऊ आ रहे इंजीनियर की मौत, पारिवारिक विवाद के चलते कोर्ट में थी पेशी | UP news
नोएडा से लखनऊ आ रहे एक 40 वर्षीय इंजीनियर की मंगलवार सुबह रास्ते में अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक प्रवीण पाठक नोएडा के सिल्वर सिटी में रहते थे और पारिवारिक विवाद के कारण अवसाद में थे। वह लखनऊ में चल रहे एक पारिवारिक मामले की सुनवाई के लिए बस से आ रहे थे।
प्रवीण पाठक अपने दोस्त अजीत के साथ सोमवार रात नोएडा से लखनऊ के लिए वॉल्वो बस से निकले थे। आगरा एक्सप्रेस-वे पर यात्रा के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। बस चालक ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पारा पुलिस मौके पर पहुंची और प्रवीण को आनन-फानन में रानी लक्ष्मीबाई राजकीय संयुक्त अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए उन्हें लोकबंधु अस्पताल रेफर कर दिया। लोकबंधु अस्पताल में डॉक्टरों ने प्रवीण को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, प्रवीण पारिवारिक विवाद के चलते अवसाद में थे। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।
बेमौसम बारिश से फसलें बर्बाद, CM योगी ने दिए मुआवजे के निर्देश, जानें क्या है UP news
Agra Crime News: फर्जी PhonePe ट्रांजैक्शन दिखाकर 50 हजार की ठगी, 4 आरोपी गिरफ्तार
Chandaus news: किसान के नलकूप का कमरा तोड़ा, दबंगों पर मुकदमा दर्ज
यूपी में बिजली के तार से लगी आग, किसानों की लाखों की फसल खाक | UP crop fire news
Aligarh news: दीवार काटकर डेयरी से लाखों के तांबे के तार चोरी, पुलिस जांच में जुटी
Aligarh news: दरोगा की मौत के मामले में पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त किया, ड्राइवर हिरासत में
अलीगढ़ में तेज बारिश से तबाही, फसल बर्बाद और एक महिला की मौत
अखिलेश यादव के आपत्तिजनक पोस्टर पर भड़के सपाई, लखनऊ में प्रदर्शन; UP politics news में गरमाई सियासत
