कानपुर: Grocery Store से 50 किलो देसी घी चोरी, हजारों का नुकसान
कानपुर के हटिया रंग बाजार में चोरों ने एक किराना दुकान को निशाना बनाया है। दुकान के मालिक शुभम अग्रवाल के मुताबिक, चोरों ने शटर का ताला तोड़कर दुकान में प्रवेश किया और 50 किलो देसी घी, महंगी चायपत्ती और अन्य कीमती सामान चुरा लिया। चोरी हुए माल की कीमत हजारों रुपये में आंकी गई है।
यह घटना तब हुई जब दुकान मालिक शुभम अग्रवाल काम के सिलसिले में प्रयागराज गए हुए थे। वापस लौटने पर उन्हें चोरी की जानकारी मिली। पड़ोसियों ने उन्हें बताया कि दुकान के ताले टूटे हुए हैं। इसके बाद उन्होंने मूलगंज पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।
मूलगंज थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके। यह घटना 28 मार्च को हुई थी, लेकिन मालिक के शहर से बाहर होने के कारण रिपोर्ट 6 अप्रैल को दर्ज कराई गई।
वीएसएसडी कॉलेज के छात्रों ने किया लोहिया कॉर्प का औद्योगिक भ्रमण, मिली महत्वपूर्ण जानकारी | Kanpur news
कानपुर: गोविंदपुरी होकर चलेंगी चार नई Special trains, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
Anandeshwar Corridor Kanpur: जूना अखाड़ा के अध्यक्ष ने कहा- निर्माण में तेजी लाने को विशेष प्लान जरूरी
कानपुर में अंधविश्वास का शिकार हुआ पिता, बेटी की बलि के शक में भीड़ ने पीटा
