कानपुर देहात news: जिला जेल के बंदी की इलाज के दौरान मौत, सांस की बीमारी से था पीड़ित
By
Apr 20, 2026
कानपुर देहात की माती जिला जेल में निरुद्ध एक बुजुर्ग कैदी की सोमवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। 68 वर्षीय बंदी श्री किसान पुत्र जियालाल सांस की गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। सोमवार रात अचानक उनकी हालत बिगड़ गई, जिसके बाद जेल प्रशासन ने उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज रेफर किया।
जेल के हेड वार्डन सत्यवीर और बंदी रक्षक नीरज कुशवाहा उन्हें अकबरपुर मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। वहां इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अकबरपुर कोतवाल हरमीत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
