0

अलीगढ़: सड़क हादसे में किसान की मौत, एक माह बाद बेटे ने दर्ज कराया मुकदमा

By Apr 18, 2026

हरदुआगंज क्षेत्र में एक किसान की मौत के मामले में पुलिस ने एक माह बाद मुकदमा दर्ज किया है। किसान की मौत 17 फरवरी को हुए सड़क हादसे में हुई थी। मृतक के बेटे की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

कलाई गांव निवासी दीपक सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके पिता प्रकाश वीर 17 फरवरी की शाम करीब 7 बजे खेतों की तरफ जा रहे थे। वे आवारा पशुओं को खेतों से निकालने के लिए गए थे। कलाई गांव जाने वाले रास्ते पर एक अज्ञात वाहन ने उन्हें तेजी और लापरवाही से टक्कर मार दी।

टक्कर से प्रकाश वीर के सिर में गंभीर चोटें आईं। उन्हें अलीगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 4 मार्च को इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। दीपक सिंह ने बताया कि उस समय जानकारी के अभाव में उन्होंने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी और न ही पोस्टमार्टम कराया था। अब एक माह बाद दीपक सिंह की तहरीर पर हरदुआगंज पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

अलीगढ़ में 24 घंटे के अंदर तीन आत्महत्याएं, Aligarh news में हड़कंप

अलीगढ़ जिले में लगातार बढ़ रही आत्महत्या की घटनाओं ने चिंता बढ़ा दी है। पिछले 24 घंटों के भीतर तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तीन युवकों ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इनमें से...
By Apr 18, 2026

अलीगढ़ में Bharat Vikas Parishad ने लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, 155 मरीजों का हुआ चेकअप

अलीगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए भारत विकास परिषद की वैभव शाखा ने एक महत्वपूर्ण पहल की। रविवार को आयोजित नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में 155 से अधिक लोगों ने अपने स्वास्थ्य की...
By Apr 18, 2026

Aligarh news: शतचंडी महायज्ञ का हुआ विसर्जन, वसोरधारा पूर्णाहुति के साथ हुआ समापन

अलीगढ़ के जिरौली मोड़ स्थित श्रीविद्या धाम आश्रम में आयोजित श्री शतचंडी महायज्ञ का समापन हो गया है। 19 मार्च से चल रहे इस महायज्ञ का उद्देश्य विश्व की मंगल कामना, भारत राष्ट्र की एकता,...
By Apr 18, 2026

सुप्रीम कोर्ट के आदेश से Aligarh में हड़कंप, आवासीय कॉलोनियों में अवैध व्यवसायिक निर्माण पर होगी कार्रवाई

अलीगढ़ शहर में आवासीय कॉलोनियों को अवैध रूप से व्यवसायिक क्षेत्रों में बदलने का चलन तेजी से बढ़ा है। अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (ADA) द्वारा विकसित की गई अवंतिका कॉलोनी और स्वर्ण जयंती नगर जैसी प्रमुख...
By Apr 18, 2026

साझा करें