कानपुर में bike accident: खड़ी बाइक पर बैठे किसान की मौत, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
By
Apr 16, 2026
कानपुर के नर्वल क्षेत्र के दीपापुर निवासी 54 वर्षीय अमरेश किसान थे। 9 फरवरी को वह महाराजपुर के टौस चौराहा पर अपनी बाइक खड़ी करके फोन पर बात कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार पल्सर बाइक सवार ने पीछे से उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अमरेश गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल ले गए, लेकिन हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उन्हें हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। हैलट अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार रात अमरेश ने दम तोड़ दिया। अमरेश के परिवार में पत्नी सुनीता और तीन बच्चे सोनू, मोनू और अजीत हैं। पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ लापरवाही से मौत का मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।
अगली खबरें
