लखनऊ: हेल्थ ऑफिसर से मोबाइल चोरी, पुलिस ने दर्ज किया Lucknow crime news
लखनऊ के बंथरा थानाक्षेत्र में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) के साथ मोबाइल चोरी की घटना हुई है। स्वास्थ्य केंद्र में तैनात CHO प्रज्ञा सिंह ने बताया कि गुरुवार को जब वह केंद्र पर बैठी थीं, तभी बुलेट पर सवार दो युवक आए। एक युवक ने आयुष्मान कार्ड बनवाने की बात कहकर उन्हें बातों में उलझाया।
इसी दौरान, आरोपी ने मेज पर रखा उनका मोबाइल फोन उठा लिया। जब प्रज्ञा सिंह ने विरोध किया, तो आरोपी ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया और अपने साथी के साथ मौके से फरार हो गया। दोनों युवक बुलेट से लखनऊ-कानपुर हाईवे की ओर भाग निकले।
घटना के बाद पीड़िता ने बंथरा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू की तो एक नया मोड़ सामने आया। शुरुआती जांच में पता चला है कि पीड़िता और आरोपी एक-दूसरे को पहले से जानते हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी के मोबाइल में कुछ निजी वीडियो थे, जिसके चलते यह घटना हुई हो सकती है।
पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर सरोजनी नगर के बदाली खेड़ा निवासी राहुल तिवारी और उसके साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपियों की तलाश कर रही है।
