लखनऊ में भीषण आग का तांडव, राख में मिले दो बच्चों के शव; कई लापता (Lucknow fire news)
लखनऊ के विकास नगर में बुधवार शाम लगी भीषण आग ने पूरी बस्ती को तबाह कर दिया। आठ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जब आग बुझी, तो राख के ढेर में दो मासूम बच्चों के शव मिले। दोनों बच्चों की उम्र लगभग दो साल बताई जा रही है। इस घटना में कई अन्य लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है।
सीतापुर बाईपास के किनारे बसी इस बस्ती में करीब 1000 झुग्गियां थीं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, आग देशी शराब ठेके के पास बनी कैंटीन से शुरू हुई। आग इतनी तेजी से फैली कि बस्ती में रखे करीब सौ गैस सिलेंडर और बाइकों की टंकियां फटने लगीं। इससे आग और भड़क उठी और देखते ही देखते पूरी बस्ती राख में बदल गई। आग का धुआं लगभग दस किलोमीटर के इलाके में फैल गया।
आग की सूचना पर दमकल की गाड़ियां डेढ़ घंटे बाद पहुंचीं। राहत और बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें भी मौके पर पहुंचीं। डीसीपी पूर्वी दीक्षा शर्मा ने दो बच्चों की मौत की पुष्टि की है और बताया कि उनके माता-पिता की पहचान तस्वीरों के जरिए कराई जािरए कराई जा रही है।
आग बुझने के बाद भी बस्ती के लोगों में कोहराम मचा रहा। कई लोग अपने लापता परिजनों को खोज रहे थे। प्रशासन ने कुछ लोगों को रैन बसेरों में ठहराया, लेकिन बड़ी संख्या में लोग सड़क किनारे खुले में रात बिताने को मजबूर हुए। भीषण आग से सब कुछ नष्ट हो जाने के कारण अब इन परिवारों के सामने खाने-पीने का संकट खड़ा हो गया है।
लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत
Lucknow crime news: अमीनाबाद में घर में घुसकर भाई-बहन पर जानलेवा हमला, सोने की चेन लूटी
Lucknow: Charbagh और एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, पत्नी के दोस्त को फंसाने की थी साजिश
पंचतंत्र की कहानियों का असली मकसद, लखनऊ में बताया गया क्यों लिखी गई थी ये कहानियां
Lucknow news: एयरपोर्ट पर ड्रोन हमले का खतरा, वायुसेना ने CISF को दी एंटी-ड्रोन ट्रेनिंग
त्वचा के दाग और जोड़ों का दर्द हो सकता है Lupus disease का संकेत
KGMU में डॉक्टर-कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप, पूर्व मंत्री के बेटे ने किया प्रदर्शन; Lucknow news
लखनऊ में ट्रैफिक सिपाही को थप्पड़ मारने वाला गिरफ्तार, खुद को बताया कथावाचक (Lucknow news)
