कानपुर में श्री श्याम प्रभु का छठवां वार्षिकोत्सव, भक्तों ने भजनों से मन को किया सराबोर
कानपुर के होटल ब्रिज में श्री लखदातार परिवार द्वारा श्री श्याम प्रभु का छठवां वार्षिकोत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत श्री श्याम प्रभु की पावन ज्योति प्रज्जवलित कर हुई। बंगाली कारीगरों द्वारा किए गए प्रभु के अद्भुत शृंगार ने भक्तों को आकर्षित किया। कोलकाता के विख्यात गायक संजय मित्तल और नीमच से आईं कणिका ग्रोवर ने अपने भजनों से भक्तों को भक्तिभाव में सराबोर कर दिया। ‘मेट्रो में कीर्तन करेंगे बाबा श्याम का’, ‘वह शाम तेरे द्वारा आया’ जैसे भजनों पर भक्त झूम उठे।
इस भक्तिमय माहौल में बाबा को छप्पन भोग अर्पित किया गया। गजरा उत्सव और इत्रवर्षा के साथ श्याम प्रभु को रिझाया गया। तत्पश्चात महाआरती के साथ महोत्सव का भव्य समापन हुआ। इस आयोजन में अध्यक्ष शिवम ओमर सहित ज्ञानेंद्र विश्नोई, उज्जवल गुप्ता, प्रखर ओमर, आकाश ओमर, शिवम वर्मा, अंकित ओमर, आकाश गुप्ता और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस तरह के धार्मिक आयोजन शहर में भक्ति और एकता का संचार करते हैं।
