वार्ष्णेय कॉलेज के बीएड छात्रों का दिल्ली शैक्षिक भ्रमण, कला-संस्कृति को समझा
श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय के बीएड विभाग के छात्र-छात्राओं के लिए एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य उन्हें भारतीय कला, संस्कृति और प्राकृतिक विविधता से रूबरू कराना था। इस भ्रमण के तहत विद्यार्थियों ने दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन संग्रहालय, अमृत उद्यान, राष्ट्रीय शिल्प संग्रहालय और राष्ट्रीय प्राणी उद्यान का दौरा किया।
महाविद्यालय परिसर से 53 छात्र-छात्राओं और 6 प्राध्यापकों के दल को प्राचार्य प्रो. पंकज कुमार गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विद्यार्थियों ने अमृत उद्यान की मनमोहक हरियाली और पुष्प वाटिकाओं की सराहना की। राष्ट्रीय शिल्प संग्रहालय में प्रदर्शित ग्रामीण जीवन की झलकियां, जैसे छप्पर के घर, बैलगाड़ी और पारंपरिक अनाज भंडारण पात्र, आकर्षण का केंद्र रहीं। इन दृश्यों ने विद्यार्थियों को अपने पारंपरिक परिवेश की याद दिला दी।
संग्रहालय में बज रहे संगीत पर विद्यार्थियों ने नृत्य कर अपने अनुभव को और भी यादगार बनाया। इस शैक्षिक भ्रमण से छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त हुआ, जो उनके भविष्य के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। भ्रमण में विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. शशिबाला त्रिवेदी, प्रो. सुधा राजपूत, डॉ. सचिन सिंदूरिया, डॉ. अभय कुमार सिंह, डॉ. मनोज कुमार और डॉ. राजकुमार वैदिक सहित छह प्राध्यापक उपस्थित रहे।
अलीगढ़ में सड़क पर नमाज, पुलिस ने समझाया; शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
एएमयू कुलपति प्रो. नइमा खातून ने दी ईद की मुबारकबाद, एकता और खुशहाली की कामना
नोरा फतेही को कनाडा वापस भेजें: महिला आयोग की अध्यक्ष का बड़ा बयान | Nora Fatehi Ban
अलीगढ़: आत्महत्या के लिए उकसाने पर ससुर समेत तीन पर FIR, इलाज के लिए दबाव का आरोप
