UP Police SI exam controversy: बीजेपी विधायक पीएन पाठक ने योगी से की भर्ती बोर्ड पर कार्रवाई की मांग
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में ‘पंडित’ शब्द को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। यह मामला अब राजनीतिक रंग ले चुका है, जहां सत्ताधारी दल भाजपा के भीतर से ही तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। ब्राह्मण राजनीति में अपनी सक्रियता के लिए जाने जाने वाले भाजपा विधायक पीएन पाठक ने इस मामले में सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हस्तक्षेप की मांग की है।
विधायक पाठक ने शनिवार और रविवार की आधी रात को ट्वीट कर भर्ती बोर्ड के बड़े अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए लिखा, “मैं माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से आग्रह करता हूं कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष सहित इस मामले से जुड़े अन्य जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की निष्पक्ष और गहन जांच कराई जाए।”
पाठक ने अपने ट्वीट में साफ तौर पर भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष को भी जांच के दायरे में लाने की बात कही है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि SI भर्ती परीक्षा में ऐसा कोई प्रश्न जानबूझकर पूछा गया है, जिससे किसी खास वर्ग को लक्षित करने या अनावश्यक विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई है, तो यह अत्यंत गंभीर विषय है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार की छवि जनता के बीच निष्पक्ष, पारदर्शी और संवेदनशील होनी चाहिए। ऐसे मामलों में जिम्मेदारी तय करते हुए संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब मुख्य विपक्षी पार्टी सपा सरकार पर जाति को लेकर निशाना साधती रहती है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि जब डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक समेत भाजपा के कई ब्राह्मण विधायकों ने इसे लेकर नाराजगी जताई तो पीएन पाठक भी पीछे नहीं रहना चाहते थे। उन्होंने आधी रात को ट्वीट करके अपने समाज के साथ खड़े होने का साफ संकेत दिया है।
Ramadan Iftar Time UP: यूपी के प्रमुख शहरों में आज इफ्तार का समय, जानें लखनऊ, आगरा और कानपुर का शेड्यूल
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में ‘पंडित’ शब्द पर विवाद, विपक्ष ने BJP पर लगाया ब्राह्मण अपमान का आरोप | UP Politics News
Kanpur Dehat: शादी से लौट रहे तीन युवकों को डंपर ने कुचला, एक की मौत, दो गंभीर घायल
UP Police Bharti: दारोगा परीक्षा विवाद पर CM योगी सख्त, सभी भर्ती बोर्ड को दिए कड़े निर्देश
UP News: ‘पंडित’ विवाद पर CM योगी का सख्त एक्शन, सभी भर्ती बोर्ड को दिए कड़े निर्देश
UP weather: यूपी में मौसम का मिजाज बदलेगा, तेज हवा और बारिश का अलर्ट जारी
UP SI Exam: ‘पंडित’ शब्द पर बवाल, भर्ती बोर्ड ने मांगी माफी; डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने दिए जांच के आदेश
Sitapur News: बारात जा रहे 3 भाइयों की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर, मौके पर मौत
