UP Police का अलर्ट: अलविदा जुमा की नमाज के बाद भीड़ जुटने पर रोक, संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ी
उत्तर प्रदेश में अलविदा जुमा की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया है। डीजीपी राजीव कृष्ण ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों और कमिश्नरों को निर्देश दिए हैं कि नमाज के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए। विशेष रूप से, नमाज के बाद अनाधिकृत रूप से एकत्र होने वाली भीड़ को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं। यह निर्देश इसलिए महत्वपूर्ण हैं क्योंकि त्योहारों के दौरान अक्सर संवेदनशील इलाकों में तनाव बढ़ने की आशंका रहती है।
अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि नमाज के बाद अनाधिकृत रूप से एकत्र होने की अनुमति नहीं दी जाए। डीजीपी ने संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। वहीं, अफवाह फैलाने वालों और सोशल मीडिया पर नजर रखी जाएगी। इसके अलावा यूपी एसटीएफ के अलावा खुफिया एजेंसियों को भी सतर्क रहने को कहा गया है।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, भड़काऊ पोस्टर, पम्फ्लेट या सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक एवं भ्रामक सामग्री प्रसारित करने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
बदायूं में जुमे की नमाज को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। शहर से देहात तक अधिकारियों को शांति समिति की बैठक करने को कहा है वहीं अलविदा जुमा व ईद के दिन निगरानी करने को मजिस्ट्रेट अफसर तैनात किये गये हैं। डीएम अवनीश राय ने अलविदा जुमा एवं ईद को लेकर आदेश जारी किया है। जिसमें बताया कि जिले में 23 स्थल व क्षेत्र के लिए एक-एक मजिस्ट्रेट, नगर क्षेत्र के 12 स्थानों के लिए एक-एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट, इसके अतिरिक्त 13 अधिकारियों को आरक्षित मजिस्ट्रेट के रूप में नामित किया गया है।
मुरादाबाद में अलविदा जुमा की नमाज को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच अलविदा जुमा की नमाज पढ़ी जाएगी। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने 25 क्यूआरटी टीमों को गठन किया गया है। इसके साथ ही थाना पुलिस को भी लगाया गया है। नमाज के दौरान अधिकारी भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेंगे और सड़कों पर भी पुलिस का पहरा रहेगा। उधर, जनपद में पांच स्थान संवदेनशील घोषित किए गए है। जामा मस्जिद की तरफ जाने वाले सभी मार्गों पर यातायात पुलिस ने बैरियर लगाए है। यातायात पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी।
लखनऊ में ऐशबाग ईदगाह में ईद-उल-फित्र और अलविदा की तैयारियों के सिलसिले में ईदगाह कमेटी, इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया और जिला व पुलिस प्रशासन की बैठक हुई। बैठक में जिला प्रशासन के अधिकारियों, उलमा समेत अन्य ने शिरकत की। ईदगाह इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि अलविदा की नमाज शुक्रवार को अदा की जाएगी। ऐसे में नगर निगम सभी मस्जिदों के पास सफाई का विशेष ध्यान रखे। जामा मस्जिद ईदगाह लखनऊ में अलविदा की नमाज शुक्रवार को 12:45 बजे अदा की जाएगी। वहीं, पुलिस प्रशासन सुरक्षा के लिहाज से ड्रोन से निगरानी करेगा।
Shravasti news: अलविदा जुमा की नमाज में मांगी मुल्क में अमन-चैन की दुआ
गोंडा में अकीदत से अदा की गई अलविदा जुमा की नमाज, Gonda news
कानपुर देहात में भीषण हादसा, तेज रफ्तार बाइक ने छात्र को रौंदा; मौके पर मौत
कानपुर के अस्पतालों में LPG संकट, मरीजों के खाने पर असर, सिर्फ आज भर की गैस बची (Kanpur news)
कानपुर में बोगस फर्म से 1.14 करोड़ रुपये का GST फ्रॉड, FIR दर्ज (Kanpur news)
कानपुर में परफ्यूम कारोबारी के ठिकानों पर आयकर सर्वे, ‘Kanpur IT Raid’ से मचा हड़कंप
यूपी में आज की बड़ी खबरें: लखनऊ को Green Corridor की सौगात, अलविदा नमाज पर हाई अलर्ट
कानपुर पुलिस का ‘डिकॉय’ ऑपरेशन, ड्रग्स बिके तो थानेदार पर होगी कार्रवाई – Kanpur news
