लखनऊ: लव जिहाद (Love Jihad) का आरोप, शादी के बाद धर्म परिवर्तन और गर्भपात
लखनऊ के तालकटोरा थाना क्षेत्र में एक 23 वर्षीय युवती ने एक युवक पर ‘लव जिहाद’ (Love Jihad) का गंभीर आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर पहले उसका शारीरिक शोषण किया और बाद में उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया।
पीड़िता के मुताबिक, वह पिछले तीन सालों से आलमनगर इलाके में अपनी मां के साथ रह रही है। इसी दौरान उसकी दोस्ती कश्मीरी बाग निवासी फरदीन खान से हुई। फरदीन ने उसे प्रेमजाल में फंसाया और हिंदू रीति-रिवाजों से शादी करने का वादा किया। युवती का आरोप है कि 20 अक्टूबर 2024 को आरोपी ने उससे निकाहनामा पर फर्जी तरीके से हस्ताक्षर करवा लिए।
युवती ने पुलिस को बताया कि निकाह के बाद आरोपी उसे अपने घर ले जाने के बजाय किराए के मकान में रखने लगा। वहां उसने युवती पर कलमा पढ़ने और मुस्लिम रीति-रिवाजों से रहने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। जब युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की।
पीड़िता ने बताया कि वह उस समय करीब तीन माह की गर्भवती थी। जब उसने आरोपी से धर्म परिवर्तन के वादे को लेकर सवाल करने पर उसने युवती के पेट पर लात मार दी, जिससे उसका गर्भपात हो गया। इसके बाद आरोपी उसे उसी हालत में छोड़कर भाग गया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। यह मामला लखनऊ crime news में चर्चा का विषय बना हुआ है।
