लखनऊ के मलिहाबाद में दिनभर छाई रही धुंध, लोगों ने बताया ‘Lucknow weather’ का अजीब बदलाव
लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में मंगलवार को पूरे दिन अजीबोगरीब मौसम का सामना करना पड़ा। सुबह से लेकर देर शाम तक इलाके में कोहरे जैसी धुंध छाई रही, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। इस दौरान लोगों को चिपचिपी उमस भरी गर्मी महसूस हुई और कई लोगों ने सांस लेने में भी परेशानी की शिकायत की। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह मौसम का असामान्य बदलाव है।
इस धुंध के कारणों को लेकर स्थानीय लोगों में अलग-अलग तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कुछ ग्रामीणों ने इसे प्री-मॉनसून बारिश से पहले होने वाला सामान्य मौसमी बदलाव बताया। वहीं, कुछ अन्य लोगों ने इसे अंतरराष्ट्रीय घटनाओं से जोड़ते हुए कहा कि ईरान में चल रहे युद्ध के दौरान इस्तेमाल हो रहे हथियारों या तेल कुओं में लगी आग से निकले धुएं का असर हो सकता है।
ग्रामीणों का मानना है कि इस तरह का मौसम आमतौर पर होली के आसपास हल्की बारिश के दौरान ही देखा जाता है। हालांकि, मौजूदा स्थिति में धुंध और उमस से राहत पाने के लिए लोग जल्द बारिश होने की उम्मीद कर रहे हैं।
