सराफा एसोसिएशन ने मनाया Holi celebration, मयूर नृत्य और फूलों की होली ने बांधा समां
शहर के सराफा एसोसिएशन ने सोमवार देर शाम श्रीमती गंगा देवी भवन में होली महोत्सव का आयोजन किया। इस दौरान कलाकारों ने मयूर नृत्य और फूलों की होली जैसी आकर्षक प्रस्तुतियां दीं, जो लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ पूजा गुप्ता, गौरी गौड़, पारुल लाहोटी, प्रिया कावरा कावरा, रश्मि गुप्ता, शिल्पी शाक्य और सोनी माहेश्वरी ने भगवान गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया।
महादेव आर्टिस्ट ग्रुप बरेली के कलाकारों ने राधा-कृष्ण की झांकी, मयूर नृत्य और फूलों की होली का कार्यक्रम प्रस्तुत किया। अलीगढ़ से आए गायक समीर तनेजा ने भी अपनी गायकी से समां बांधा। इस दौरान प्रिया कावरा ने कपल गेम और बच्चों के लिए विभिन्न खेलों का आयोजन किया। हाऊजी गेम भी खेला गया, जिसमें विजेताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में महामंत्री दीपक गुप्ता सर्राफ ने विपुल गर्ग, सुरेंद्र माहेश्वरी, कपिल लाहोटी, अतीक अहमद, रोहताश यादव, आशीष केला सहित 11 कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। इस दौरान सुनील अग्रवाल, ललित बिडला, विपुल माहेश्वरी, प्रदीप अग्रवाल, अंकित वर्मा, विनय वर्मा, उत्कर्ष गर्ग, पूजा गुप्ता, गौरी गौड़, संध्या गुप्ता, शिल्पी शाक्य, ऋचा माहेश्वरी, शीतल रस्तोगी, ज्योति अग्रवाल, रुचि गर्ग, शिप्रा गर्ग, राधा भारद्वाज, पूनम लाहोटी, मीना लाहोटी, शिवानी भारद्वाज, मीना बिडला, आयुषी गौड़, समता वर्मा, आराधना केला, सुरभि माहेश्वरी, गौरी बिडला, नीरज साहू, महेंद्र कुमार, अतीक अहमद, सुधीर लाहोटी, अशोक माहेश्वरी, वेदांग माहेश्वरी, रिंकू, रियाज, राजेंद्र गुप्ता, सुनील अग्रवाल, अंकित पल्तानी, अभिषेक पल्तानी, कुणाल अग्रवाल, आशीष केला, कमल माहेश्वरी, गोविंद राम, अर्जुन भारद्वाज, आशीष अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, रजत अग्रवाल, शिवम गुप्ता, सौरभ गुप्ता, संजय गुप्ता, नवीन वर्मा, विनोद सारस्वत, विशाल सारस्वत, नेत्रपाल मंत्री, प्रदीप साहू, सीटू कावरा, नीतू कावरा, राजीव केला ग्रीशचंद्र पाण्यवाल, सचिन कुमार, राजू कुमार, विदित मूना, प्रदीप अग्रवाल, संदीप माहेश्वरी, अतुल कुमार, अनुज माहेश्वरी, हिमांशु, ललित समेत अन्य मौजूद रहे।
