आगरा में ट्रक ड्राइवर का मोबाइल चोरी, UPI से निकाले 90 हजार रुपये
आगरा में शातिरों ने एक ट्रक ड्राइवर को निशाना बनाया है। खंदारी चौराहे के पास ध्यान भटका कर चोरों ने पहले ड्राइवर का मोबाइल और नकदी चुराई, फिर उसी मोबाइल का इस्तेमाल कर बैंक खाते से करीब 90 हजार रुपये यूपीआई के जरिए निकाल लिए। पीड़ित ड्राइवर ने न्यू आगरा थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
अलवर, राजस्थान निवासी शौकीन 21 फरवरी को रांची से हरियाणा जा रहे थे। आगरा के खंदारी चौराहे के पास बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें रोका और बताया कि उनके ट्रक का पहिया निकल गया है। जब शौकीन ट्रक रोककर नीचे उतरे, तो मौका पाकर शातिरों ने ट्रक से उनका मोबाइल फोन और लगभग 10 हजार रुपये नकद चुरा लिए।
चोरी की घटना के कुछ दिनों बाद पीड़ित को पता चला कि उसके बैंक खाते से 89,500 रुपये कट गए हैं। जांच करने पर सामने आया कि यह राशि चोरी हुए मोबाइल फोन के जरिए यूपीआई (UPI) से ट्रांसफर की गई थी। पीड़ित की शिकायत पर न्यू आगरा पुलिस ने दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
स्कूलों के बाहर ट्रैफिक जाम से मिलेगी निजात, 89 Traffic Marshals को ट्रेनिंग
जनपद में Leprosy campaign शुरू, 23 मार्च तक घर-घर जाकर होगी कुष्ठ रोगियों की पहचान
आगरा के सेंट जॉन्स कॉलेज ने जरूरतमंदों को बांटे 14 हजार कपड़े, ‘social work’ की मिसाल
आगरा में निकली लक्ष्मीनारायण शोभायात्रा, Kushwah समाज ने दिया एकजुटता का संदेश | agra news
आगरा क्राइम न्यूज़: युवक की हत्या के आरोपी को अदालत से नहीं मिली जमानत
