0

भरगैन में सड़क किनारे मिला मजदूर का शव, गले में फंदा और चेहरे पर चोट के निशान; Bhargain news

By Mar 7, 2026

उत्तर प्रदेश के भरगैन क्षेत्र में एक मजदूर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे पड़ा मिला है। मृतक के गले में मफलर का फंदा लगा हुआ था, जबकि चेहरे पर चोट के निशान भी थे। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान भरगैन कस्बे के मोहल्ला बीच थोक निवासी 35 वर्षीय आदिल उर्फ डांगर के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि आदिल मजदूरी का काम करता था और अविवाहित था। उसके परिवार के सदस्य गुजरात में रहते हैं। गुरुवार की रात आदिल मैच देखने के बाद घर से निकला था, जिसके बाद शुक्रवार दोपहर उसका शव मैदपुर मार्ग पर मिला।

सूचना मिलने पर पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) पटियाली और थाना प्रभारी निरीक्षक गुलाब सिंह फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने घटनास्थल का गहन मुआयना किया और महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान और गले में फंदा होने के कारण मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। फिलहाल, परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि मौत के सही कारणों का सही कारणों का पता चल सके।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें