ईरानी नेता खामेनेई की मौत पर कानपुर में शोक, शिया समुदाय ने किया 3 दिन का ऐलान
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर से उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में विशेषकर शिया समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्वालटोली और पटकापुर जैसे इलाकों में लोग एकत्रित हुए और खबर की पुष्टि होने पर अफसोस और नाराजगी जाहिर की। कई लोगों ने काले कपड़े पहने और खामोशी से मजलिसें कीं। इफ्तार के वक्त भी सादगी बरती गई।
जूही स्थित शिया जामा मस्जिद में हुई मजलिस में मौलाना नसीम अब्बास ने खामेनेई को मजलूमों का हिमायती और जालिम ताकतों से लड़ने वाला बताया। शिया उलमा बोर्ड के महासचिव मौलाना अलमदार हुसैन ने कहा कि खामेनेई की शहादत पर तीन दिनों का शोक मनाया जाएगा और उन्होंने हमेशा हिंदुस्तान का साथ दिया। जमीअत उलमा ए हिंद के प्रदेश महासचिव मौलाना अमीनुल हक अब्दुल्लाह कासिमी ने ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत को हत्या करार देते हुए इसकी निंदा की।
इस घटना का असर उमरा के लिए गए जायरीन पर भी पड़ा है, क्योंकि फ्लाइट्स रोक दी गई हैं। सऊदी में उमरा कर रहे लोगों ने बताया है कि वे सुरक्षित हैं और वहां कोई अफरातफरी नहीं है, हालांकि फ्लाइट्स बंद होने की सूचना एयरलाइंस से मिल रही है।
कानपुर ईएसआईएस अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन नहीं, गर्भवती महिलाओं की जांच मुश्किल
भाई दूज 5 मार्च को: जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
ईरान-इजराइल युद्ध का असर: सोने-चांदी के भावों में भारी उछाल, ड्राईफ्रूट्स और चिकनकारी उद्योग भी प्रभावित
यूपी के शहरों में 3 मार्च को सहरी का सही समय जानें | Ramadan Timing UP
होली पर हुड़दंग करने वालों पर कसेगा शिकंजा, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर जब्त होगी गाड़ी: Lucknow Traffic Police
मत्स्य क्षेत्र में 1400 करोड़ का निवेश: UP में 2000 युवाओं को मिलेगा रोजगार, 30 कंपनियां करेंगी निवेश
कानपुर में बंदरों का आतंक जारी, महिला पर दूसरा हमला, घायल
राजस्व मामलों के निस्तारण में लखनऊ अव्वल, सीएम योगी की मॉनीटरिंग का असर
