क्रांतिकारी प्रीमियर लीग: क्रांतिकारी ब्लैक ने रेड को रोमांचक मुकाबले में हराया, विवेक यादव ‘मैन ऑफ द मैच’
शहर में आयोजित क्रांतिकारी प्रीमियर लीग में रविवार को खेले गए एक हाई-वोल्टेज मैच में क्रांतिकारी ब्लैक टीम ने क्रांतिकारी रेड को रोमांचक तरीके से पराजित किया। यह मैच शहर के गंगा बैराज स्थित बीसीए मैदान पर खेला गया।
मैच का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी क्रांतिकारी रेड टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 191 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से नीरज ने 42, सौरभ त्रिवेदी ने 35 और संजय ने 20 रनों का योगदान दिया। क्रांतिकारी ब्लैक की ओर से गेंदबाजी में आशीष जोशी ने तीन विकेट झटके।
जवाबी पारी में उतरी क्रांतिकारी ब्लैक टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्धारित लक्ष्य को सफलतापूर्वक प्राप्त कर लिया और मैच अपने नाम कर लिया। टीम की जीत के नायक रहे विवेक यादव, जिन्होंने 67 रनों की तूफानी पारी खेली, वहीं अभिनय दीक्षित ने 45 रन बनाकर उनका बखूबी साथ दिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि आशुतोष अवस्थी, पवन मिश्रा, शैलेंद्र गुप्ता और अभिषेक बाजपेई ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया। मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया गया। विवेक यादव को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’, मयंक को ‘फाइटर ऑफ द मैच’, अभिनय दीक्षित को ‘इंटरटेनर ऑफ द मैच’, आशीष जोशी को ‘बेस्ट बॉलर’ और राजेश को ‘बेस्ट बैट्समैन’ के पुरस्कार से नवाजा गया। इस खेल आयोजन ने स्थानीय खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया है।
कानपुर ईएसआईएस अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन नहीं, गर्भवती महिलाओं की जांच मुश्किल
भाई दूज 5 मार्च को: जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
ईरान-इजराइल युद्ध का असर: सोने-चांदी के भावों में भारी उछाल, ड्राईफ्रूट्स और चिकनकारी उद्योग भी प्रभावित
यूपी के शहरों में 3 मार्च को सहरी का सही समय जानें | Ramadan Timing UP
होली पर हुड़दंग करने वालों पर कसेगा शिकंजा, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर जब्त होगी गाड़ी: Lucknow Traffic Police
मत्स्य क्षेत्र में 1400 करोड़ का निवेश: UP में 2000 युवाओं को मिलेगा रोजगार, 30 कंपनियां करेंगी निवेश
कानपुर में बंदरों का आतंक जारी, महिला पर दूसरा हमला, घायल
राजस्व मामलों के निस्तारण में लखनऊ अव्वल, सीएम योगी की मॉनीटरिंग का असर
