अमेरिकी विद्वान डेविड फ्रॉले ने की CM योगी की सराहना, बोले- ‘राजनीति का शुद्धिकरण कर रहे Yogi Adityanath’
लखनऊ में अमेरिकी के प्रख्यात वैदिक विद्वान डॉ. डेविड फ्रॉले ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की। इस दौरान उन्होंने योग, आयुर्वेद और सनातन संस्कृति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। डॉ. फ्रॉले ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बहुआयामी व्यक्तित्व की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि वे भारतीय राजनीति का शुद्धिकरण कर रहे हैं। उन्होंने नाथ परंपरा का उदाहरण देते हुए बताया कि यह वैश्विक कल्याण की नई राहें खोल रही है।
अमेरिकी विद्वान डॉ. फ्रॉले ने योगी सरकार द्वारा अयोध्या के पुरातन गौरव को लौटाने के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि अयोध्या का यह कायाकल्प वास्तव में वेदों की ओर लौटने का मार्ग है, जो आध्यात्मिक चेतना के पुनरुत्थान के लिए अत्यंत आवश्यक है। डॉ. फ्रॉले ने सीएम योगी के साथ बिताए समय को अपने लिए सम्मान और सौभाग्य का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि गोरक्ष पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ उस प्राचीन योग संस्कृति से जुड़ी नाथ परंपरा से आते हैं, जो भारत में आज भी जीवंत है। वे इन परंपराओं का न केवल संरक्षण कर रहे हैं, बल्कि उन्हें वैश्विक स्तर पर विस्तार भी दे रहे हैं, जिससे शरीर, मन और समाज का स्वास्थ्य व कल्याण सुनिश्चित हो रहा है।
डॉ. डेविड फ्रॉले ने ‘नई अयोध्या’ की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम का दर्शन आध्यात्मिक रूप से सुखद अनुभव देता है। भगवान राम भारत की आत्मा के प्रतीक हैं और समस्त धार्मिक परंपराओं को एक सूत्र में पिरोते हैं। उन्होंने जोर दिया कि आज जब विश्व अपनी आध्यात्मिक चेतना खो रहा है, ऐसे में वेद, योग, आयुर्वेद और अन्य भारतीय परंपराओं का नवोन्मेष और पुनर्जीवन अत्यंत आवश्यक है। डॉ. फ्रॉले ने कहा कि ऐसे समय में योगी जी जैसा नेतृत्व मिलना भारत ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व के लिए एक वरदान है।
विसकॉन्सिन, अमेरिका में कैथोलिक परिवार में जन्मे डॉ. डेविड फ्रॉले अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिंदुत्व के प्रमुख विचारकों में गिने जाते हैं। उन्होंने लगभग एक दशक तक आयुर्वेद का भी गहन अध्ययन किया है और वेद, हिंदू धर्म, योग, आयुर्वेद व ज्योतिष शास्त्र पर कई पुस्तकें लिखी हैं। भारत सरकार ने वर्ष 2015 में उन्हें पद्मभूषण से सम्मानित किया था, जो उनके उल्लेखनीय योगदान का प्रमाण है।
अलीगढ़ स्टेडियम को मिलेगा 2.29 करोड़ का बजट, खिलाड़ियों को मिलेगी बेहतर सुविधाएँ: Aligarh Stadium Renovation
अलीगढ़ में अब मरीजों को मिलेगा ‘मलेरिया कार्ड’, प्रभावी होगा उपचार और निगरानी
यूपी विधानसभा में MLA ने उठाया प्रियदर्शिनी कॉलोनी के सीवर और आईटीआई भूमि अनुमोदन का मुद्दा (UP Assembly news)
कानपुर-लखनऊ हाईवे पर निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड पर बड़ा `UP accident news`, नशे में धुत तीन युवक गंभीर घायल
कासगंज में Morning Walk पर गया युवक लापता, पुलिस ने तलाश के लिए गठित की टीम
महाराजपुर में तीन दिन से लापता युवक का शव गंगा में मिला, Kanpur Crime News
कानपुर में रेलवे ट्रैक किनारे मिले दो शव, एक की हुई पहचान, Kanpur news
दुघरा ग्राम पंचायत में मंजरी वर्मा बनीं नई कोटेदार, 42 वोटों से दर्ज की जीत | Lucknow News
