महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर CM Yogi Adityanath ने दिया शांति-सद्भाव का संदेश
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर लखनऊ में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने शहीद स्मारक स्थल पर दीपदान किया और भजन-संध्या में शामिल हुए। उन्होंने महात्मा गांधी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने गांधीजी के प्रिय भजन ‘रघुपति राघव राजा राम..’ में भी भाग लिया, जो गांधीजी के आदर्शों के प्रति उनकी आस्था को दर्शाता है। भजन-संध्या के बाद, मुख्यमंत्री गोमती तट पर पहुंचे और महात्मा गांधी तथा स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों की स्मृति में दीपदान किया। इस अवसर पर उन्होंने समाज में शांति, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देने का संदेश दिया। कार्यक्रम में एमएसएमई, खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान और महापौर सुषमा खर्कवाल सहित अन्य गणमान्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
