UGC के नए कानून का ब्राह्मण कल्याण सभा ने किया विरोध, SC/ST एक्ट को बताया काला कानून
यूजीसी के नए कानून के विरोध में बुधवार को कलेक्ट्रेट पर ब्राह्मण कल्याण सभा ने जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन के बैनरतले एकत्रित हुए सवर्ण बंधुओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके बाद यूजीसी के नए कानून को काला कानून बताते हुए उसे वापस लेने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। प्रधानमंत्री के नाम संबोधित मांगों का ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा गया।
इस दौरान ब्राह्मण सभा के संस्थापक अध्यक्ष शरद कुमार पाण्डेय ने कहा कि यूजीसी का नया कानून लाकर समाज को बांट दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपने फायदे के लिए इस कानून को सवर्णों पर थोप रही है, जिसका समाज पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। इस नए कानून के विरोध में दिल्ली से लेकर लखनऊ तक धरना प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री से यूजीसी के नए कानून को समाप्त करने की मांग को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा गया। इस तरह के कानून समाज में विभाजन पैदा करते हैं और सार्वजनिक शांति को भंग कर सकते हैं।
