T20 World Cup 2026: Scotland ने किया टीम का ऐलान, Richie Berrington करेंगे कप्तानी
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए स्कॉटलैंड ने सोमवार को 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। स्कॉटलैंड ने रिची बेरिंगटन को कप्तान बनाया है, जो 2024 वर्ल्ड कप में भी टीम की कमान संभाल रहे थे। स्कॉटलैंड ने बांग्लादेश की जगह इस टूर्नामेंट में जगह बनाई है। टीम में 2024 टी20 विश्व कप के 11 खिलाड़ियों को बरकरार रखा गया है, जबकि कुछ नए चेहरों को भी मौका मिला है।
नए हेड कोच ओवन डॉकिंस, जिन्होंने पिछले महीने कार्यभार संभाला था, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में स्कॉटलैंड का मार्गदर्शन करेंगे। अफगानिस्तान मूल के तेज गेंदबाज जैनुल्लाह एहसान को पहली बार टीम में शामिल किया गया है। टॉम ब्रूस, फिनले मैक्रीथ और ओलिवर डेविडसन को भी पहली बार विश्व कप में खेलने का मौका मिलेगा।
स्कॉटलैंड के हेड कोच ओवन डॉकिंस ने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों में खिलाड़ियों ने फिटनेस पर कड़ी मेहनत की है और उन्हें उम्मीद है कि टीम भारत में होने वाले इस टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करेगी। स्कॉटलैंड को ग्रुप-सी में रखा गया है, जहां उसे वेस्टइंडीज, इटली और स्कॉटलैंड से भिड़ना है। ग्रुप-सी की शीर्ष दो टीमें सुपर-8 राउंड में प्रवेश करेंगी।
स्कॉटलैंड की टीम 2024 टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 राउंड में पहुंचने से चूक गई थी।
T20 World Cup 2026 के लिए स्कॉटलैंड की टीम:
रिची बेरिंगटन (कप्तान), टॉब ब्रूस, मैथ्यू क्रॉस, ब्रेडली करी, ओलिवर डेविडसन, क्रिस ग्रीव्स, जैनुल्लाह एहसान, माइकल जोंस, माइकल लीस्क, फिनले मैक्रीथ, ब्रेंडन मैकमुलन, जॉर्ज मुनसे, साफ्यान शरीफ, मार्क वाट और ब्रेडली व्हील।
ट्रेवलिंग रिजर्व: जेसपर डेविडसन, जैक जार्विस
नॉन ट्रेवलिंग रिजर्व: मैकेंजी जोंस, क्रिस मैकब्राइड और चार्ली टियर।
