आगरा में 6 जोड़ों का सामूहिक विवाह, एक ही बैंड पर पहुंची 6 बारातें (Agra news)
आगरा में वसंत पंचमी के पावन पर्व पर श्री विद्यापति धर्मशाला ट्रस्ट ने मैथिली ब्राह्मण समाज का दूसरा आदर्श सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया। इस दौरान समाज की छह बेटियों का विवाह विधि-विधान से कराया गया। यह आयोजन शाहगंज स्थित श्रीकृष्ण गोशाला में हुआ, जहां एक ही बैंड की धुन पर छह दूल्हे एक साथ बारात लेकर पहुंचे। यह दृश्य सामाजिक एकता, संस्कार और भावनाओं का अनूठा संगम प्रस्तुत कर रहा था।
कन्या पक्ष के स्वजनों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार दूल्हों का स्वागत किया। एक ही वेदी पर छह कन्याओं के विवाह संस्कार संपन्न हुए। जयमाला के दौरान हंसी-ठिठोली और उल्लास का माहौल रहा। वहीं, विदाई के समय स्वजनों की आंखें नम हो गईं। संस्था के संरक्षक यशपाल झा और अध्यक्ष प्रेम बाबू नवदंपत्तियों को आशीर्वाद देते हुए भावुक हो गए।
ट्रस्ट की ओर से प्रत्येक कन्या को गृहस्थी का संपूर्ण सामान भेंट किया गया। इसमें फ्रिज, मिक्सी, गैस सिलेंडर, एलईडी, पलंग, सिलाई मशीन सहित अन्य आवश्यक सामग्री शामिल थी। इस मौके पर मुख्य अतिथि जेडी शर्मा, संरक्षक राम अवतार शर्मा, नवल किशोर शर्मा, संयोजक सोम प्रकाश शर्मा, महामंत्री राज कमल शर्मा, कोषाध्यक्ष अनिल शर्मा, राकेश झा और अचल शर्मा सहित कई गणमान्यगण मौजूद रहे।
आगरा में दोस्त ने किया दोस्त का अपहरण, रुपये न देने पर Noida से आकर दिया वारदात को अंजाम
आगरा में HR मैनेजर की हत्या, प्रेमी ने गला काटकर शव ठिकाने लगाया; Agra Crime News
Agra crime news: चचेरे भाइयों को गोली मारने वाले दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमे दर्ज
Agra news: सर्दी से बचाने के लिए भालुओं को खजूर, हाथियों की मालिश
ताजमहल में हिंदू महासभा ने फहराया तिरंगा, राष्ट्रगान भी गाया; agra news
ताजमहल पर हिंदू महासभा ने फहराया तिरंगा, CM Yogi के आह्वान पर हुआ प्रदर्शन (Agra news)
आगरा में ठंड का प्रकोप जारी, बारिश और ओले का अलर्ट; जानें agra weather news अपडेट
आगरा में प्रेमिका की हत्या: बॉयफ्रेंड ने 7 दिन पहले की थी प्लानिंग, ऐसे पकड़ा गया आरोपी | Agra murder news
