तेजस्वी का PM मोदी पर हमला: ‘हमारा समय कमजोर, पर हम नहीं’, नीतीश सरकार भी निशाने पर
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) कार्यालय में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार और बिहार की नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि “हम कमजोर नहीं हैं, हमारा समय कमजोर है। समय बदलेगा और बिहार में गरीब राज करेगा।” तेजस्वी ने दावा किया कि चुनाव में पूरा सिस्टम उनके खिलाफ था, फिर भी राजद को एक करोड़ 90 लाख वोट मिले, जो दर्शाता है कि बिहार की जनता बदलाव चाहती है।
कानून-व्यवस्था और वादों पर सवाल
तेजस्वी यादव ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि मासूम बच्चियों के साथ हो रहे अपराध सबके सामने हैं। उन्होंने सरकार को 100 दिन का समय देते हुए महिलाओं को 1 लाख 90 हजार रुपये देने, एक करोड़ नौकरी और हर जिले में कारखाने खोलने जैसे वादे पूरे करने की मांग की। उन्होंने भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी के एक बयान पर तंज कसते हुए कहा कि अपराध जैसे गंभीर मुद्दों को मजाक बनाया जा रहा है।
चुनाव प्रणाली और केंद्र सरकार पर आरोप
उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री समेत पूरी केंद्र सरकार बिहार में डेरा डाले रही। तेजस्वी ने परिवारवाद वाले बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आज राज्य में रोजाना गोलियां चल रही हैं, लेकिन केंद्र सरकार और भाजपा नेताओं की ओर से संवेदनशीलता नहीं दिखाई जा रही है। उन्होंने कहा कि वे सत्ता में कैसे बने हुए हैं, यह सब जानते हैं, लेकिन यह लड़ाई अभी शुरू हुई है और वे इसे जीत तक ले जाएंगे। आगामी सत्र के बाद वे जिलों में जाकर संगठन को मजबूत करेंगे और बिहार को बचाने के लिए सभी को एकजुट होकर लड़ना होगा।
बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: Tejashwi Yadav RJD के कार्यकारी अध्यक्ष बने, लालू युग का अंत
मुजफ्फरपुर में मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, पोखर में डूबने से युवक की मौत (Muzaffarpur Drowning News)
बिहार में शराबबंदी के बीच बांका में 1 करोड़ की शराब जब्त, पश्चिम बंगाल से कनेक्शन का खुलासा
पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड: बांका के रेहड़ी-पटरी वालों को मिलेगा 30 हजार तक का लोन
सान्याल बाबा के जन्मोत्सव से शुरू हुआ गुरुधाम बौंसी का वार्षिकोत्सव, 1000 से अधिक को दीक्षा
भागलपुर आरडब्लूडी कार्यालय में आग: नशेड़ियों की सिगरेट से लगी आग, लाखों का नुकसान टला
पटना यूनिवर्सिटी प्रोजेक्ट साइट पर दुष्कर्म, मुंशी गिरफ्तार: महिला सुरक्षा पर सवाल
पुराने भूमि दस्तावेजों को पढ़ने में अब नहीं होगी दिक्कत, कैथी लिपि विशेषज्ञों का पैनल तैयार
