सीएसई, आईटी के 36 छात्रों को लाखों का प्लेसमेंट पैकेज मिला
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (CSMU) में आयोजित एक विशेष प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (CSE), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT), इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE), बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (BCA) और मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (MCA) के कुल 36 छात्रों को प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी मिली है। चेतू टेक्नोलॉजीज द्वारा आयोजित इस ड्राइव में 100 से अधिक छात्रों ने भाग लिया था।
तीन चरणों की कठिन परीक्षा और साक्षात्कार प्रक्रिया के बाद, इन मेधावी छात्रों का चयन किया गया। उन्हें 4.6 लाख से लेकर 5.1 लाख रुपये प्रति वर्ष के आकर्षक सीटीसी (कॉस्ट टू कंपनी) पैकेज की पेशकश की गई है। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए उच्च शिक्षा के बाद उज्ज्वल करियर की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है।
चयनित छात्रों में बीटेक आईटी से 04, सीएसई से 06, सीएसई एआई से 06, बीसीए से 01 और एमसीए से 19 छात्र शामिल हैं। विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के निदेशक डॉ. प्रवीणभाई पटेल ने बताया कि भविष्य में और भी कंपनियां प्लेसमेंट के लिए आएंगी, जिससे छात्रों को और अधिक अवसर मिलेंगे।
