0

भागलपुर: शिक्षक की हत्या की साजिश का खुलासा, 50 हजार की सुपारी और लोडेड कट्टा बरामद

By Jan 20, 2026

भागलपुर पुलिस ने पीरपैंती में एक शिक्षक की हत्या की साजिश को समय रहते विफल कर दिया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से हत्या में इस्तेमाल होने वाला लोडेड कट्टा और दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी घटना टल गई है।

एसडीपीओ-टू पंकज कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी एक शिक्षक की हत्या की योजना बना रहे हैं। इस सूचना के आधार पर एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने छापेमारी कर दो आरोपियों सत्यम कुमार और कमल कुमार को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर बसंतपुर रेलवे अंडरपास के पास झाड़ियों में छिपाया गया एक लोडेड कट्टा भी बरामद हुआ है।

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने खुलासा किया कि आपसी विवाद के चलते एक व्यक्ति ने शिक्षक की हत्या के लिए 50 हजार रुपये की सुपारी दी थी। आरोपी पिछले तीन दिनों से शिक्षक की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। पुलिस इस मामले में तीसरे मुख्य साजिशकर्ता की तलाश कर रही है और तकनीकी अनुसंधान के साथ-साथ जब्त मोबाइल फोन की भी जांच कर रही है, जिससे कई अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें