लखनऊ में भीषण Road Accident, इलाज के दौरान किसान की मौत
लखनऊ के दुबग्गा क्षेत्र में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हरदोई जिले के रहने वाले एक किसान की तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। किसान अपने दोस्त के साथ आंखों का इलाज कराने लखनऊ आया था।
पुलिस के अनुसार, हरदोई के अतरौली रेहरिया गांव निवासी 45 वर्षीय किसान कमलेश अपने दोस्त रमजान के साथ दुबग्गा स्थित एक निजी अस्पताल आए थे। शाम करीब छह बजे डॉक्टर से मुलाकात न हो पाने के कारण वे वापस लौट रहे थे। बस पकड़ने के लिए दोनों सड़क पार कर रहे थे, तभी दुबग्गा से काकोरी की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने कमलेश को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कमलेश हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरे और उनके सिर में गंभीर चोट आई।
राहगीरों और दोस्त रमजान की मदद से कमलेश को तत्काल पास के निजी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें रविवार सुबह दूसरे बड़े अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान रविवार दोपहर कमलेश ने दम तोड़ दिया।
हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। मृतक के परिवार में पत्नी रामपति, एक बेटा और चार बेटियां हैं। अचानक हुई इस घटना से पत्नी और बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के भाई शंभु ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Lucknow news: दहेज के लिए नवविवाहिता से मारपीट, गर्भपात के बाद ससुराल पक्ष पर FIR
लखनऊ में लूट की दो वारदातें: बेल्ट से पीटकर बाइक लूटी, व्यापारी से छीने दो आईफोन
लखनऊ में समरसता सम्मेलन: जरूरतमंदों को बांटे कंबल, पंगत में खाई खिचड़ी
लखनऊ के फैजुल्लागंज में बदहाल कॉलोनी: 15 साल बाद भी सड़कों पर बह रहा गंदा पानी, लोग परेशान
लखनऊ के फैजुल्लागंज में 15 साल से नरक जैसी जिंदगी, गंदगी और जलभराव से परेशान लोग (Lucknow news)
लखनऊ नगर निगम का बड़ा फैसला: वेंडिंग जोन में ‘एक परिवार, एक दुकान’ (one family one shop) नियम लागू
लखनऊ में साइबर ठगी: CRPF अफसर बनकर 4 लोगों से 6 लाख रुपये ठगे
लखनऊ news: खुद को CRPF अफसर बताकर बुजुर्ग से ठगे 6 लाख, चार पीड़ितों से हुई साइबर ठगी
