0

Kanpur Weather: कानपुर देहात में शीत लहर का कहर, घने कोहरे से कोहरे जनजीवन बेहाल

By Jan 18, 2026

कानपुर देहात में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने रविवार को भी जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। जिले में लगातार दूसरे दिन शीत लहर का प्रकोप जारी रहा, जिससे गलन बढ़ गई और लोगों के लिए घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा, जिसके चलते सड़कों पर दृश्यता काफी कम हो गई।

कोहरे की वजह से हाईवे और स्थानीय सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर धीमी गति से चलना पड़ा। इस बीच, कलन भरी सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते दिखे। मेडिकल कॉलेज के बाहर भी तीमारदार ठंड से बचने के लिए लकड़ियों के पास बैठे रहे।

कड़ाके की सर्दी ने केवल इंसानों को ही नहीं, बल्कि पशु-पक्षियों को भी बेहाल कर दिया है। खुले आसमान के नीचे रहने वाले पशु-पक्षी भी ठंड से ठिठुरते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी ठंड से राहत मिलने की संभावना कम है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

कानपुर देहात में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मानसिक बीमारी से थी परेशान

कानपुर देहात के अमराहट थाना क्षेत्र के मंशापुरवा गांव में एक 22 वर्षीय युवती ने शनिवार रात घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती की पहचान मुस्कान के रूप में हुई, जो करन सिंह...
By Jan 18, 2026

साझा करें