उत्तराखंड के विकास पर मंथन, देहरादून में Jagran Forum का उद्घाटन, उपराष्ट्रपति ने की शिरकत
उत्तराखंड के बेहतर विकास पर महामंथन के लिए शनिवार को देहरादून में दैनिक जागरण फोरम का आयोजन किया गया। राजपुर रोड स्थित होटल मैरियट बाय फेयरफील्ड में आयोजित इस फोरम का उद्घाटन उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने किया। इस अवसर पर उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहे।
राज्यपाल गुरमीत सिंह ने फोरम की सराहना करते हुए कहा कि यह मंच राष्ट्र निर्माण की चेतना जगाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि जागरण समूह ने विकासशील पत्रकारिता का नया आयाम गढ़ा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उपराष्ट्रपति के आगमन को खास बताते हुए कहा कि उनके विचार देश को मजबूती देते हैं।
यह फोरम उत्तराखंड के 25 वर्ष के सफर और भविष्य की दिशा पर केंद्रित रहा। कार्यक्रम में हरित विकास, जेन-जी का धर्म, देवभूमि का संदेश, मनोरंजन उद्योग में उत्तराखंड की भूमिका और वीरभूमि जैसे विषयों पर छह सत्र आयोजित किए गए। वक्ताओं में प्रख्यात पर्यावरणविद् पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी, जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज और अभिनेता सुनील शेट्टी शामिल थे।
मुख्यमंत्री धामी ने इस दौरान राज्य सरकार द्वारा समान नागरिक संहिता लागू करने जैसे ऐतिहासिक निर्णयों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इन उपलब्धियों के साथ ही उत्तराखंड के भविष्य को और बेहतर बनाने की दिशा में आगे बढ़ा जा रहा है। फोरम में ‘विकसित भारत-2047’ के लक्ष्य की प्राप्ति में उत्तराखंड के योगदान पर भी मंथन किया गया।
उत्तराखंड का Pharma Sector: चीन से कच्चा माल लेकर ₹1400 करोड़ का निर्यात, वैश्विक बाजार में मजबूत पहचान
उत्तराखंड के फार्मा उद्योग ने चीन के कच्चे माल से ₹1400 करोड़ का निर्यात किया, वैश्विक बाजार में बढ़ी ‘uttarakhand pharma news’ की साख
उत्तराखंड ने पूरे किए 25 साल, UCC और विकास की नींव पर ‘Uttarakhand development’ का संकल्प
