Agra railway news: आगरा रेल मंडल में कुलियों का भाड़ा बढ़ा, 40 किलो सामान के लिए अब 80 रुपये
By
Jan 17, 2026
आगरा रेल मंडल में कुलियों के पारिश्रमिक शुल्क में बदलाव किया गया है। मंडल रेल प्रबंधक (DRM) गगन गोयल ने संशोधित दरें जारी की हैं, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। यह फैसला लंबे समय बाद लिया गया है।
संशोधित दरें आगरा कैंट, आगरा किला, मथुरा जंक्शन, ईदगाह जंक्शन, अछनेरा तथा राजा की मंडी रेलवे स्टेशनों पर लागू होंगी। इन स्टेशनों पर अब यात्रियों को 40 किलोग्राम तक का सामान उठाने के लिए कुलियों को 80 रुपये देने होंगे।
रेलवे प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि कोई कुली निर्धारित दर से अधिक किराया मांगता है, तो यात्री इसकी शिकायत रेलवे अधिकारियों से कर सकते हैं। यह कदम यात्रियों को सही शुल्क सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।
अगली खबरें
