0

दाउदनगर में पार्क उद्घाटन पर विवाद, मुख्य पार्षद पर वित्तीय अनियमितता और अतिक्रमण के आरोप (Daudnagar news)

By Jan 16, 2026

दाउदनगर शहर को 141 साल बाद पहला पार्क मिलने की खुशी ज्यादा देर टिक नहीं सकी। पार्क के उद्घाटन के साथ ही नगर परिषद और मुख्य पार्षद पर वित्तीय अनियमितता, अतिक्रमण और जमीन घोटाले जैसे गंभीर आरोप लगने लगे हैं। आरोपों का यह सिलसिला इंटरनेट मीडिया से निकलकर अब सियासी बहस का रूप ले चुका है।

वार्ड पार्षद वसंत कुमार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए पार्क निर्माण में लगभग 50 लाख रुपये खर्च होने पर सवाल उठाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह खर्च नियमों के अनुरूप नहीं है। साथ ही कहा कि अतिक्रमण हटाने में भेदभाव किया गया है। गरीबों के कथित अतिक्रमण तो हटाए गए, लेकिन प्रभावशाली लोगों पर कार्रवाई नहीं हुई।

वसंत कुमार ने आरोप लगाया कि मुख्य पार्षद अंजली कुमारी के आवास का लगभग 20 फीट हिस्सा अतिक्रमित भूमि पर बना हुआ है। उनका कहना है कि यदि पार्क निर्माण के लिए अतिक्रमण हटाया गया, तो मुख्य पार्षद को भी पहले अपने घर की मापी कराकर कब्जाई गई जमीन पार्क को देनी चाहिए थी। उन्होंने यह भी कहा कि अतिक्रमण से जुड़ा मामला उच्च न्यायालय में लंबित है, ऐसे में वाद निष्पादन से पहले पार्क का उद्घाटन नहीं होना चाहिए था।

आरोपों पर मुख्य पार्षद अंजली कुमारी ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से जवाब दिया। उन्होंने कहा कि पार्क का निर्माण पूरी तरह खाली पड़ी सरकारी जमीन पर किया गया है और किसी का घर नहीं तोड़ा गया। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि यदि जांच में उनके घर का कोई हिस्सा अतिक्रमित पाया गया तो वे स्वयं बुलडोजर चलवाकर उसे तुड़वा देंगी।

पार्क जिस वार्ड 11 में बना है, उसके पार्षद संजय प्रसाद ने दावा किया कि उन्हें औपचारिक या अनौपचारिक रूप से उद्घाटन समारोह में नहीं बुलाया गया, जबकि उनका नाम स्वागतकर्ता सूची में था। कई अन्य वार्ड पार्षदों ने भी इसी तरह की शिकायत की है। हालांकि, मुख्य पार्षद ने कहा कि सभी को सोशल मीडिया के माध्यम से आमंत्रित किया गया था और किसी का अपमान करने का इरादा नहीं था।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

दाउदनगर पार्क विवाद: उद्घाटन के बाद सियासी घमासान, मुख्य पार्षद पर वित्तीय गड़बड़ी के आरोप (Daudnagar news)

दाउदनगर शहर को पहला पार्क मिलने की खुशी ज्यादा देर टिक नहीं सकी। पार्क के उद्घाटन के साथ ही नगर परिषद और मुख्य पार्षद पर वित्तीय अनियमितता, अतिक्रमण और जमीन घोटाले जैसे गंभीर आरोप लगने...
By Jan 16, 2026

साझा करें