कानपुर में पुलिस की लापरवाही, थाने से भागा आरोपी; महिला सिपाही निलंबित, होमगार्ड पर कार्रवाई
कानपुर के गुजैनी थाने में चोरी के आरोपी के फरार होने के बाद पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस हिरासत से आरोपी के भागने के बाद एक महिला सिपाही को निलंबित कर दिया गया है और होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई के लिए कमांडेंट को पत्र भेजा गया है। इसके साथ ही दिवस अधिकारी और थाना प्रभारी के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।
दरअसल, गुजैनी थाना क्षेत्र के गोपालपुरम सोसाइटी निवासी गौरव वर्मा की ज्वैलरी शॉप में 14 दिसंबर को चोरी हुई थी। पुलिस ने इस मामले में कुछ आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि बर्रा थाना क्षेत्र का रहने वाला कल्लू उर्फ विशाल फरार चल रहा था। पुलिस ने गुरुवार को कल्लू को गिरफ्तार कर गुजैनी थाने लेकर आई थी।
पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेजने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान आरोपी कल्लू ने बाथरूम जाने का बहाना बनाया। होमगार्ड राजकुमार उसे बाथरूम ले जा रहा था, तभी आरोपी ने होमगार्ड को धक्का दिया और थाने से फरार हो गया। डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि लापरवाही बरतने के आरोप में जीडी मुंशी के पद पर तैनात महिला सिपाही छवि को निलंबित कर दिया गया है। होमगार्ड राजकुमार के खिलाफ कार्रवाई के लिए कमांडेंट को पत्र लिखा गया है। आरोपी की तलाश के लिए टीमें लगाई गई हैं।
Kanpur news: वकीलों की मांग पर पुलिस कमिश्नर सहमत, ACP कोर्ट कचहरी के पास शिफ्ट होगी
कानपुर में दलित युवक से मारपीट, जातिसूचक गाली देने पर FIR दर्ज (Kanpur news)
कानपुर में आवारा कुत्तों से मुक्ति के लिए बड़ा एक्शन, स्कूल-अस्पताल होंगे डॉग-फ्री
Kanpur Traffic News: अवैध पार्किंग और अतिक्रमण पर DCP का सख्त एक्शन, 100 से ज्यादा वाहनों के चालान
कानपुर में रौब गांठने के लिए तमंचा रखता था युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार (Kanpur crime news)
कानपुर crime news: विधवा के मकान पर कब्जा कर मदरसा चलाने का आरोप, पुलिस जांच शुरू
व्यापारी हितों के लिए ढाल बनेगा व्यापार मंडल, कानपुर में हुई बैठक (Kanpur news)
कानपुर व्यापार मंडल की बैठक में व्यापारी हितों पर जोर, ‘Kanpur news’ में चर्चा
