यश की फिल्म ‘Toxic’ पर बवाल, CBFC में शिकायत दर्ज, सोशल एक्टिविस्ट ने की ये मांग
कन्नड़ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक’ एक के बाद एक विवादों में घिरती जा रही है। फिल्म के टीजर में यश और एक महिला के बीच कार के अंदर दिखाए गए दृश्यों को लेकर सोशल मीडिया पर पहले ही बवाल मच चुका है। अब आम आदमी पार्टी (AAP) की महिला विंग ने भी आयोग से अनुरोध किया है कि वे राज्य सरकार को ‘टॉक्सिक’ के टीजर को हटाने का निर्देश दें।
सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश कल्लाहल्ली ने टीजर में दिखाए गए “अश्लील, कामुक और नैतिक रूप से आपत्तिजनक” दृश्यों को लेकर सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने सेंसर बोर्ड को भेजे शिकायत पत्र में लिखा है कि टीजर के कुछ दृश्य अत्यधिक अश्लील, कामुक और देखने में भद्दे (vulgar) हैं। यह टीजर बिना किसी आयु प्रतिबंध के सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, जिसे बच्चे और युवा भी देख रहे हैं। यह सामग्री कानूनी रूप से अस्वीकार्य और सामाजिक रूप से हानिकारक है।
उन्होंने आगे तर्क दिया कि ‘टॉक्सिक’ का कंटेंट संवैधानिक मर्यादाओं का उल्लंघन करता है। उनके अनुसार, माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने हमेशा यह माना है कि भारत में अश्लीलता और यौन रूप से स्पष्ट सामग्री को किसी भी रूप में संरक्षण नहीं दिया जाना चाहिए।
दिनेश कल्लाहल्ली ने अपनी शिकायत में सिनेमैटोग्राफी एक्ट, 1952 का हवाला देते हुए ये भी कहा कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन जिस भी फिल्म, ट्रेलर और प्रमोशनल मटीरियल को पास कर रहा है, वह शालीनता, नैतिकता और सामाजिक जिम्मेदारियों को समझते हुए करना चाहिए। सोशल एक्टिविस्ट ने सेंसर बोर्ड से ट्रेलर का रिव्यू करने और जो भी स्टेप जरूरी लगे वह लेने का अनुरोध किया है। टॉक्सिक के टीजर के सर्कुलेशन पर भी उन्होंने रोक लगाने का आग्रह किया है। उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर, निर्माता और जो भी इस फिल्म से जुड़ा है, उनके खिलाफ लीगल एक्शन लेने की मांग की है।
‘टॉक्सिक’ का टीजर यश के जन्मदिन (8 जनवरी) पर रिलीज किया गया था। जहां फैंस को यश का एक्शन और स्वैग पसंद आया, वहीं महिलाओं को “ऑब्जेक्टिफाई” (वस्तु की तरह पेश करना) करने के आरोपों ने फिल्म की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इस तरह के विवाद फिल्मों के प्रदर्शन पर असर डाल सकते हैं और दर्शकों की राय को प्रभावित कर सकते हैं, जिससे फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी असर पड़ सकता है। यह फिल्म 19 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
बिना लाइसेंस-एनओसी के चल रहे अलीगढ़ के होटल, देह व्यापार का खुलासा | aligarh news
अलीगढ़ में रोबोटिक सर्जरी का शुभारंभ: अब डॉक्टर के हाथ नहीं, मशीनें करेंगी जटिल ऑपरेशन
अन्ना मवेशियों से किसान परेशान, फसलों को बचाने की जद्दोजहद जारी
मंडल स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता में कासगंज के बाल विज्ञानियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन, पांच मॉडल राज्य स्तर के लिए चयनित
सोरों में श्री राम कथा से पहले निकली भव्य कलश यात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब
हाजीपुर में पतंग विवाद: बच्चों की लड़ाई में सफाई कर्मी को लगी गोली, पुलिस ने तीन आरोपी अरेस्ट किए
भारतीय रेल का नया कीर्तिमान: DFC पर एक दिन में 892 ट्रेनों का इंटरचेंज
श्रमिकों के श्रम का सम्मान: डीएम ने बांटे कैदियों द्वारा बनाए कंबल, शिक्षा का किया आह्वान
