भारतीय रेल का नया कीर्तिमान: DFC पर एक दिन में 892 ट्रेनों का इंटरचेंज
भारतीय रेलवे ने परिचालन दक्षता के क्षेत्र में एक नया मील का पत्थर स्थापित किया है। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFC) नेटवर्क पर 5 जनवरी को एक ही दिन में रिकॉर्ड 892 ट्रेनों का इंटरचेंज किया गया, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। यह रिकॉर्ड पिछले दिन के 865 ट्रेनों के इंटरचेंज के आंकड़े को पार कर गया है।
इस अभूतपूर्व इंटरचेंज से पारंपरिक रेल लाइनों पर मालगाड़ियों का दबाव कम हुआ है। इसका सीधा असर यात्री ट्रेनों के समय पर संचालन पर पड़ेगा, जिससे यात्रा अधिक सुविधाजनक और समयबद्ध हो सकेगी। इसके अतिरिक्त, आवश्यक वस्तुओं की तेज डिलीवरी से लॉजिस्टिक्स लागत में कमी आएगी और अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
यह उपलब्धि DFC की बढ़ती परिचालन क्षमता, सु²ढ़ योजना और मजबूत ट्रैफिक प्रबंधन प्रणाली का प्रमाण है। ट्रेन की गति का प्रभावी नियमन, सुरक्षित हेडवे बनाए रखना और पड़ोसी स्टेशनों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करके, भारी लोड वाले खंडों पर भी सुरक्षित, ईंधन-कुशल और निर्बाध संचालन संभव हुआ है।
