चौबेपुर में दुष्कर्म के प्रयास का विरोध करने पर महिला पर लाठीचार्ज, सिर फोड़ा
By
Jan 12, 2026
चौबेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार शाम शौच के लिए खेत गई महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी युवक ने उसके सिर पर डंडे से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घटना के बाद गंभीर रूप से घायल महिला को पहले पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत बिगड़ने पर उसे हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित के पति ने चौबेपुर थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।
चौबेपुर इंस्पेक्टर आशीष कुमार चौबे ने बताया कि महिला का इलाज चल रहा है और तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। आरोपी युवक घटना के बाद से गांव से फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। इस घटना ने क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
अगली खबरें
