धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर जारी है धमाल, 39वें दिन भी कमाई ने तोड़े रिकॉर्ड
By
Jan 12, 2026
निर्देशक आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। रिलीज के 39 दिनों बाद भी यह मल्टीस्टारर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर रही है। वीकेंड के बाद वर्किंग डे पर भी फिल्म ने अच्छी कमाई की है।
स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर’ ने कंटेंट के दम पर दर्शकों का दिल जीता है और कमाई के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। फिल्म अपने अंतिम दौर में है, लेकिन कमाई के आंकड़े अभी भी प्रभावशाली हैं। रिलीज के 39वें दिन फिल्म ने करीब 3 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
‘धुरंधर’ की कुल कमाई अब घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 860 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है। यह हिंदी सिनेमा के इतिहास में एक अभूतपूर्व उपलब्धि है। फिल्म की इस सफलता के बाद मेकर्स ‘धुरंधर 2’ की घोषणा कर चुके हैं, जो 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी।
अगली खबरें
