ट्रंप के टैरिफ बढ़ाने के विरोध में उतरे व्यापारी, फूंका पुतला: US tariff protest
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत पर 500% टैरिफ लगाने की धमकी के खिलाफ कानपुर के व्यापारियों ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। मार्बल मार्केट, किदवई नगर में व्यापारियों ने ट्रंप का पुतला फूंका और अमेरिकी कंपनियों के उत्पादों के बहिष्कार का आह्वान किया।
भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र के नेतृत्व में हुई इस बैठक में यह तय किया गया कि 14 जनवरी को कानपुर दक्षिण क्षेत्र में होने वाली व्यापारी पंचायत में अमेरिकी उत्पादों के बहिष्कार के अभियान का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा।
यह विरोध ऐसे समय में हुआ है जब ट्रंप प्रशासन लगातार टैरिफ को लेकर भारत को निशाना बना रहा है। ट्रंप ने भारत से रूस से तेल खरीदना बंद करने की भी मांग की थी, जिस पर भारत ने अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा है कि वह अपनी स्वायत्तता और नागरिकों के हित को सर्वोपरि रखते हुए जहां सस्ता तेल मिलेगा, वहीं से खरीदेगा।
