WPL 2026: नंदिनी शर्मा का ऐतिहासिक प्रदर्शन, बनीं 5 विकेट और हैट्रिक लेने वाली पहली खिलाड़ी
विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के चौथे मैच में दिल्ली कैपिटल्स की युवा गेंदबाज नंदिनी शर्मा ने वो कर दिखाया जो इस लीग के इतिहास में आज तक कोई नहीं कर सका। गुजरात जायंट्स (GG) के खिलाफ नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेलते हुए नंदिनी ने न केवल अपनी पहली हैट्रिक ली, बल्कि एक ही मैच में 5 विकेट लेने और हैट्रिक बनाने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बन गईं।
चंडीगढ़ की 24 साल की तेज गेंदबाज नंदिनी शर्मा ने रविवार को गुजरात जायंट्स के खिलाफ अपनी गेंदबाजी से कहर बरपाया। मैच के 20वें ओवर में जब गुजरात की टीम एक विशाल स्कोर की ओर बढ़ रही थी, तब नंदिनी ने अपनी जादुई गेंदबाजी से मैच का रुख बदल दिया। उन्होंने पारी के आखिरी ओवर में कुल 4 विकेट झटके, जिसमें अंतिम तीन गेंदों पर तीन विकेट लेकर अपनी हैट्रिक पूरी की।
नंदिनी ने कनिका आहूजा, राजेश्वरी गायकवाड़ और रेणुका सिंह ठाकुर को लगातार गेंदों पर आउट कर WPL इतिहास की चौथी और किसी भारतीय द्वारा ली गई दूसरी हैट्रिक अपने नाम की। उन्होंने चार ओवर के स्पेल में 33 रन देकर पांच विकेट झटक लिए। उन्होंने इसी मैच में सोफी डिवाइन को भी आउट कर शतक बनाने से रोका था।
इस शानदार प्रदर्शन के बाद नंदिनी शर्मा ने टूर्नामेंट में पर्पल कैप पर भी कब्जा कर लिया है। हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स को इस रोमांचक मुकाबले में 4 रनों से करीबी हार का सामना करना पड़ा, लेकिन नंदनी की इस उपलब्धि ने उन्हें भारतीय क्रिकेट का नया सितारा बना दिया है। यह प्रदर्शन न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि यह युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करता है कि कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं।
नंदिनी दो मैचों में 7 विकेट के साथ सर्वाधिक विकेट लेने वाली महिला गेंदबाज की लिस्ट में टॉप पर पहुंच गई हैं। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में चंडीगढ़ विमेंस टीम का प्रतिनिधित्व किया और साल 2025 में चंडीगढ़ की सीनियर टीम की कप्तान नियुक्त की गईं। दिल्ली कैपिटल्स ने 2026 की नीलामी में उन्हें 20 लाख रुपये में साइन किया था, और उन्होंने अपने दूसरे ही मैच में अपने भरोसे को सही साबित कर दिया।
किन्नर महासम्मेलन में भात सौंपते ही गूंजी तालियां, नृत्य से झूम उठा पंडाल: Kajal Kiran
नौकरी का झांसा देकर ठगे 15.50 लाख, मांगने पर महिला से अभद्रता: गोविंद नगर police action
प्राइमरी शिक्षक समायोजन में अनियमितता: 37 शिकायतें आईं, जांच कमेटी करेगी फैसला
केजीएमयू में नर्स की लापरवाही से बच्चे की मौत, सेवा समाप्त, KGMU negligence
सीवान में फार्मर रजिस्ट्री की धीमी गति, 5.34 लाख में सिर्फ 36,335 तैयार, 1.85 लाख का ई-केवाईसी पूरा
ट्रेन हादसे में युवती की मौत, पिता ने प्रेम-प्रसंग के चलते आत्महत्या का आरोप लगाकर दर्ज कराया मुकदमा
नवाबगंज पुलिस ने ठेकेदार का माल चोरी करने वाले सुपरवाइजर को किया गिरफ्तार: UP crime news
लखनऊ विश्वविद्यालय में 21 पुस्तकों का विमोचन, नैतिक शिक्षा पर जोर
