0

पंजाब में वायरल वीडियो की फोरेंसिक जांच की मांग, जाखड़ ने DGP को लिखा पत्र

By Jan 11, 2026

पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) को एक पत्र लिखकर एक वायरल हो रही वीडियो की फोरेंसिक जांच कराने की मांग की है। इस वीडियो में पंजाब के मुख्यमंत्री से मिलते-जुलते एक व्यक्ति को दिखाया जा रहा है। जाखड़ ने इस मामले को धार्मिक बेअदबी से जोड़ते हुए कहा कि पंजाब जैसे संवेदनशील राज्य में इस तरह की वीडियो बड़ी अशांति पैदा कर सकती है।

उन्होंने कहा कि अगर दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी से संबंधित वीडियो की जांच पंजाब पुलिस एक दिन में कर सकती है, तो इस वीडियो की सच्चाई या झूठ की जांच भी तत्काल कराई जानी चाहिए। उन्होंने डीजीपी से आग्रह किया है कि वीडियो की प्रामाणिकता की जांच कर सच्चाई सामने लाई जाए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति मुख्यमंत्री है या यह एक फर्जी वीडियो है।

जाखड़ ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से भी अपील की है कि वे 15 जनवरी को श्री अकाल तख्त साहिब में पेश होने से पहले इस वीडियो की निष्पक्ष फोरेंसिक जांच रिपोर्ट प्राप्त करें। उन्होंने यह भी बताया कि 16 जनवरी को भाजपा की स्टेट कोर कमेटी चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेगी, जहाँ राज्य की कानून-व्यवस्था और गैंगस्टरवाद के मुद्दे उठाए जाएंगे, साथ ही इस वीडियो पर भी जवाब मांगा जाएगा।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

नशा मुक्त पंजाब के लिए ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ को जन आंदोलन बनाने का सीएम मान का आह्वान: Punjab drug-free campaign

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बठिंडा में आयोजित एक लोक मिलनी में पार्टी कार्यकर्ताओं से 'युद्ध नशों विरुद्ध' के दूसरे चरण को एक जन आंदोलन में बदलने के लिए प्रयास तेज करने की...
By Jan 11, 2026

साझा करें