आगरा में होगा ‘UP Export Symposium’, निर्यात को बढ़ावा देने पर होगा फोकस
उत्तर प्रदेश में निर्यात को बढ़ावा देने के लिए आगरा में दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय एक्सपोर्ट सिंपोजियम का आयोजन किया जाएगा। यह सम्मेलन 9 और 10 जनवरी 2026 को आयोजित होगा। इस आयोजन में अलीगढ़ के निर्यातकों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने राज्य के निर्यात क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
लघु उद्योग भारती और निर्यातकों द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में वर्तमान वैश्विक आर्थिक परिदृश्य में निर्यात की महत्ता पर प्रकाश डाला जाएगा। आयोजकों ने बताया कि निर्यात किसी भी राज्य और देश की आर्थिक मजबूती का आधार होता है। उत्तर प्रदेश में एमएसएमई, ओडीओपी, लॉक्स एवं हार्डवेयर, मेटल क्राफ्ट, कृषि, हस्तशिल्प, चमड़ा, फुटवियर, खाद्य प्रसंस्करण और विनिर्माण जैसे कई क्षेत्र हैं, जिनमें वैश्विक बाजार में अपार संभावनाएं मौजूद हैं।
यह सिंपोजियम ‘वैश्विक भविष्य के लिए भारत के निर्यात को सशक्त बनाने’ की थीम पर आधारित होगा। इसमें भारत का निर्यात विज़न 2030, वैश्विक व्यापार रुझान, एफटीए, एमएसएमई एवं ओडीओपी निर्यात सशक्तिकरण, डिजिटल एवं ई-कॉमर्स निर्यात, गुणवत्ता एवं अनुपालन, निर्यात वित्त, जोखिम प्रबंधन, लॉजिस्टिक्स आधुनिकीकरण, निर्यात स्टार्टअप्स, महिला उद्यमिता तथा ग्रीन एवं सतत निर्यात जैसे विषयों पर विशेषज्ञ सत्र आयोजित किए जाएंगे।
इस आयोजन में फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशंस (फियो), वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार, महानिदेशालय विदेश व्यापार (डीजीएफटी) तथा एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार का सहयोग रहेगा।
Aligarh में Samayojan 3.0 की विसंगतियों पर शिक्षकों का प्रदर्शन, DM को सौंपा ज्ञापन
Kanpur Dehat में 5 Mission Shakti केंद्रों का उद्घाटन, ADG ने संवेदनशीलता पर दिया जोर
मिशन शक्ति UP: एडीजी ने कहा- महिला अपराधों पर संवेदनशीलता से हो कार्रवाई
लखनऊ में DM ने रैन बसेरों का किया निरीक्षण, दिए ये निर्देश | Lucknow news
लखनऊ में UPPCIL कर्मचारी ने रचा खुद के अपहरण का नाटक, दोस्त को भेजा ‘Kidnapping’ मैसेज
AMU Old Boys Association विवाद: पूर्व पदाधिकारियों को उप रजिस्ट्रार की अंतिम चेतावनी, Aligarh news
AMU Old Boys Association विवाद: पूर्व पदाधिकारियों को अंतिम चेतावनी जारी, कानूनी कार्रवाई की तैयारी
जेएनयू विवाद के बाद AMU news: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, शरजील इमाम से जुड़े छात्रों पर नजर
