Kanpur cyber fraud: फेसबुक पर दोस्ती कर हनी ट्रैप में फंसाया, 10.91 लाख की ठगी
कानपुर में ऑनलाइन ठगी का एक नया मामला सामने आया है, जहां एक युवक को हनी ट्रैप के जरिए फंसाकर 10 लाख रुपये से अधिक का चूना लगाया गया है। स्वरूप नगर निवासी अशोक कुमार भगत ने पुलिस को बताया कि फेसबुक पर अंजली खन्ना नाम की एक युवती ने उन्हें फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। युवती ने खुद को मुंबई का निवासी बताया और धीरे-धीरे दोस्ती गहरी की।
दोस्ती के बाद युवती ने युवक को यूएसएसडी ट्रेडिंग में निवेश करके भारी मुनाफा कमाने का लालच दिया। उसके झांसे में आकर पीड़ित ने 7 सितंबर 2025 से 16 सितंबर 2025 के बीच अलग-अलग खातों में 10.91 लाख रुपये जमा कर दिए। कुछ समय बाद ठगों ने पीड़ित से 27 लाख रुपये की और मांग की, जिस पर उसे ठगी का एहसास हुआ।
जब पीड़ित ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपितों ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया। इस घटना के बाद पीड़ित ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर स्वरूप नगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपितों की तलाश जारी है।
कानपुर में BSNL केबल चोरी: 25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने दबोचा, Kanpur crime news
कानपुर में सड़क खोदने वाली टेलीकॉम कंपनी पर 10 लाख का जुर्माना, FIR दर्ज
केएसपीएल: कानपुर टाइटंस और जेम्स एकादश की धमाकेदार जीत, रिजवान अंसारी और विनीत चमके
केएसपीएल: कानपुर टाइटंस और जेम्स एकादश की जीत, रिजवान अंसारी मैन ऑफ द मैच
कानपुर में DIOS के खिलाफ शिक्षकों का मशाल जुलूस, वेतन रोकने का आरोप
कानपुर में डीआईओएस के खिलाफ शिक्षकों का मशाल जुलूस, वेतन रोकने का आरोप
