बैंक मैनेजर पति से विवाद के बाद महिला ने खाया जहर, पुलिस ने बचाया – Lucknow crime news
लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र के हंसखेड़ा स्थित कांशीराम कॉलोनी में एक निजी बैंक के ट्रेनिंग मैनेजर की पत्नी ने पति से हुए विवाद के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया। महिला की बिगड़ती हालत देख उसके नाबालिग बेटे ने महिला हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला को लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस के अनुसार, महिला का अपने पति से कुछ समय से मनमुटाव चल रहा था। बुधवार सुबह भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद पति अपनी ड्यूटी पर चला गया। पति के घर से निकलते ही महिला ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया।
मां की हालत बिगड़ते देख बेटे ने तत्काल महिला हेल्पलाइन को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल महिला खतरे से बाहर है। पुलिस का कहना है कि यह एक नितांत घरेलू मामला है और महिला द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने एक बार फिर घरेलू कलह के गंभीर परिणामों की ओर इशारा किया है।
लखनऊ में DM ने रैन बसेरों का किया निरीक्षण, दिए ये निर्देश | Lucknow news
लखनऊ में UPPCIL कर्मचारी ने रचा खुद के अपहरण का नाटक, दोस्त को भेजा ‘Kidnapping’ मैसेज
Lucknow Road Accident: ट्रक की टक्कर से बुआ-भतीजे की मौत, गंगासागर यात्रा पर जाने से पहले हुआ हादसा
लखनऊ में दर्दनाक हादसा, ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, बुआ-भतीजे की मौत (Lucknow news)
लखनऊ में शुरू हुई इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस सेवा, पहले दिन 24 यात्रियों ने किया शहर का भ्रमण (Lucknow news)
Lucknow news: मनकामेश्वर मंदिर में प्राचीन कुएं का जीर्णोद्धार, मंडलायुक्त ने बताया ‘सांस्कृतिक धरोहर’
CBI अधिकारी बनकर डिजिटल अरेस्ट, 6 घंटे कैद के बाद बुजुर्ग ने ऐसे दी जालसाजों को मात
लखनऊ एयरपोर्ट के पास कूड़ा, जलभराव और लेजर लाइटें बनीं विमानन सुरक्षा के लिए खतरा: Lucknow airport safety
