आगरा में 11 अधिकारियों को नोटिस, DM Agra ने IGRS में लापरवाही पर लिया एक्शन
आगरा में सरकारी कामकाज में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर जिलाधिकारी (DM) अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने सख्त रुख अपनाया है। IGRS पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा के दौरान 11 विभागों के अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठे हैं। इन अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
जांच में पाया गया कि नगर निगम के अधिकारियों ने नाला सफाई और कूड़ा उठान जैसी महत्वपूर्ण शिकायतों को बिना शिकायतकर्ता से संपर्क किए ही निस्तारित दिखा दिया। इसी तरह, परियोजना अधिकारी जिला नगरीय विकास अभिकरण (DUDA) पर आवास आवंटन से जुड़ी शिकायतों को ठीक से न निपटाने का आरोप है। प्रशासन की जांच में सामने आया कि कई मामलों में शिकायतकर्ता संतुष्ट नहीं थे, लेकिन अधिकारियों ने मनमाने ढंग से रिपोर्ट लगाकर शिकायतों को बंद कर दिया।
शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही के कारण आगरा जिले की IGRS रैंकिंग भी प्रभावित हुई है। हाल ही में जिले की रैंकिंग 37वें स्थान से गिरकर 42वें स्थान पर पहुंच गई थी। जिलाधिकारी ने इस गिरावट को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को चेतावनी दी है। एडीएम प्रोटोकाल प्रशांत तिवारी ने बताया कि इन 11 अधिकारियों से जवाब मांगा गया है और जल्द ही शिकायतों के निस्तारण को लेकर एक समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी।
जिन विभागों के अधिकारियों को नोटिस जारी किए गए हैं उनमें अपर नगरायुक्त, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO), जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, परियोजना अधिकारी DUDA, प्रभागीय वन अधिकारी, सहायक निबंधक सहकारिता, सहायक महानिरीक्षक निबंधन, जिला क्षय रोग अधिकारी, उप निदेशक निर्माण मंडी परिषद, उपायुक्त वाणिज्य कर विभाग और जिला आबकारी अधिकारी शामिल हैं।
दयालबाग में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, 70 लाख के गहने चोरी, CCTV फुटेज से तलाश जारी
ऑटो गैंग का सदस्य गिरफ्तार, 100 रुपये बरामद: Agra Crime News
एत्मादपुर हॉकी मैच: सुखजीवन अकादमी और टू पैरा आर्मी वर्कशॉप के बीच 4-4 से ड्रॉ
आगरा news: 12 साल तक अपराधी की तरह जिया किसान, झूठे केस से बरी होने पर पुलिस पर करेगा मानहानि का केस
आगरा-मथुरा में 1300 से अधिक वन्यजीवों का Wildlife Rescue, शहरीकरण से बढ़ रही मुश्किलें
यमुना प्राधिकरण का ‘New Agra’ प्लान: 58 गांवों में बसेगा नया शहर, 14.6 लाख लोगों को मिलेगी जगह
Agra police news: दूध विक्रेता को थर्ड डिग्री, तलवों पर डंडे मारे; चौकी इंचार्ज निलंबित
आगरा में पुलिस की बर्बरता, ऑटो न देने पर दारोगा ने दूधिए के नाखून खींचे; चौकी इंचार्ज निलंबित | Agra News
