0

हरिद्वार: छात्रा से चैटिंग के आरोप में दो शिक्षक निलंबित, मुकदमा दर्ज (Haridwar news)

By Jan 4, 2026

हरिद्वार के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक प्रतिष्ठित स्कूल में दो शिक्षकों पर गंभीर आरोप लगे हैं। स्कूल की एक छात्रा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर दावा किया कि दोनों शिक्षक उसके साथ आपत्तिजनक चैटिंग कर रहे थे। छात्रा ने अपनी पोस्ट में बातचीत के स्क्रीनशॉट भी संलग्न किए थे, जिसके बाद यह मामला तेजी से वायरल हो गया और स्कूल प्रबंधन तक पहुंचा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए स्कूल प्रशासन ने तत्काल आंतरिक जांच समिति का गठन किया। जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने सख्त कार्रवाई करते हुए दोनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया। स्कूल प्रिंसिपल की ओर से रानीपुर कोतवाली में दोनों शिक्षकों के खिलाफ तहरीर भी दी गई, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, छात्रा बेंगलुरु की रहने वाली है और कुछ समय पहले ही वह अपने घर लौट चुकी है। पुलिस अब छात्रा से संपर्क साधने का प्रयास कर रही है ताकि उसके बयान दर्ज किए जा सकें। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि छात्रा के बयान और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें