अंतरजनपदीय वाहन चोर गैंग का सरगना समेत पांच गिरफ्तार, Kanpur crime news
कानपुर पुलिस ने एक अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सरगना समेत पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की दो दोपहिया वाहन भी बरामद किए हैं। यह गिरोह कानपुर और आसपास के जिलों से वाहन चोरी कर उन्हें सस्ते दामों पर बेचता था।
पुलिस के अनुसार, पकड़े गए बदमाशों ने नए साल की पार्टी मनाने के लिए एक जनवरी को हरवंश मोहाल इलाके से एक बाइक चोरी की थी। इस बाइक को वे दो जनवरी की रात बेचने के लिए फजलगंज की ओर ले जा रहे थे, तभी नजीराबाद पुलिस ने चेकिंग के दौरान उन्हें रोक लिया। शक होने पर जब उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने चोरी की बात कबूल की।
गिरफ्तार किए गए आरोपितों की पहचान उन्नाव के गंगाघाट निवासी रोशन सिंह, गौरव सिंह, प्रिंस कश्यप, सचिन सक्सेना और आर्यन कश्यप के रूप में हुई है। इनमें सचिन सक्सेना गिरोह का सरगना बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि ये बदमाश दिन में मजदूरी करते थे और वाहनों की रेकी करते थे, जिसके बाद रात में सुनसान जगहों से वाहन चुराते थे। पुलिस अब इन बदमाशों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वे चोरी के वाहन किसे बेचते थे।
