0

विदिशा में जन्मदिन पार्टी से लौट रहे 3 दोस्तों की मौत, डंपर से टकराई कार; 3 घायल (Vidisha accident news)

By Dec 29, 2025

मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में कुरवाई थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब छह दोस्त एक जन्मदिन की पार्टी मनाकर वापस लौट रहे थे। कुरवाई निवासी तन्मय शर्मा का जन्मदिन था और वह अपने पांच दोस्तों के साथ मेलुआ चौराहे के पास एक ढाबे पर पार्टी मनाने गया था।

पार्टी के बाद सभी एक कार से कुरवाई लौट रहे थे, तभी रास्ते में उनकी कार सड़क किनारे खड़े एक डंपर में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा डंपर के पिछले हिस्से में बुरी तरह फंस गया और वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही कुरवाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को कार में फंसे युवकों को बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। कार के क्षतिग्रस्त हिस्से को काटकर शवों को बाहर निकालने के लिए जेसीबी मशीन का उपयोग किया गया।

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान 21 वर्षीय अंकित साहू, 19 वर्षीय तन्मय शर्मा और 30 वर्षीय जगदीश साहू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, जगदीश साहू कार चला रहा था। अंकित साहू आगे की सीट पर और तन्मय शर्मा बीच की सीट पर बैठा था।

कुरवाई थाना पुलिस ने बताया कि हादसे में तीन अन्य युवक जगदीश गोंड, मोंटी अहिरवार और तन्मय श्रीवास्तव गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें पहले कुरवाई अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति के कारण विदिशा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतकों में शामिल तन्मय शर्मा फर्स्ट ईयर का छात्र था, जबकि जगदीश साहू की दुकान थी और अंकित साहू प्राइवेट नौकरी करता था।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

विदिशा में दर्दनाक Road Accident, जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे 3 दोस्तों की मौत

मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। यह हादसा कुरवाई थाना क्षेत्र में हुआ, जहां जन्मदिन की पार्टी मनाकर लौट रहे छह...
By Dec 29, 2025

साझा करें