फतेहपुर सीकरी के विवादित इतिहास पर बनेगी ‘द सीकरी फाइल्स’ वेब सीरीज, जनवरी में शूटिंग
आगरा में ताजमहल के विवादित इतिहास पर आधारित फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ के बाद अब फतेहपुर सीकरी के इतिहास पर एक नई वेब सीरीज ‘द सीकरी फाइल्स’ बनाई जा रही है। इस वेब सीरीज में फतेहपुर सीकरी से जुड़े उन पहलुओं को सामने लाने का दावा किया गया है, जिन्हें इतिहास में दबा दिया गया है। ‘द सीकरी फाइल्स’ की शूटिंग जनवरी में शुरू होगी।
वेब सीरीज के निर्माता सुनील झा और निर्देशक तुषार अमरीश गोयल हैं, जिन्होंने इससे पहले ‘द ताज स्टोरी’ बनाई थी। ‘द सीकरी फाइल्स’ की कहानी अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने लिखी है। उनका दावा है कि यह सीरीज फतेहपुर सीकरी के वास्तविक इतिहास को तथ्यों के माध्यम से प्रस्तुत करेगी।
अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने फतेहपुर सीकरी के इतिहास को लेकर कानूनी लड़ाई भी शुरू की है। उन्होंने सिविल जज सीनियर डिवीजन के न्यायालय में वाद दायर कर दावा किया है कि फतेहपुर सीकरी मूल रूप से सिकरवार राजाओं द्वारा बसाया गया विजयपुर सीकरी था। उनके अनुसार, बाबर ने इसका नाम बदलकर फतहपुर सीकरी कर दिया था, जो बाद में फतेहपुर सीकरी हो गया।
इससे पहले, अजय प्रताप सिंह ने नौ मई, 2024 को भी वाद दायर किया था, जिसमें उन्होंने शेख सलीम चिश्ती की दरगाह को कामाख्या माता मंदिर और जामा मस्जिद को मंदिर परिसर होने का दावा किया था। निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड से जुड़ी संभावित समस्याओं से बचने के लिए इसे फिल्म के बजाय वेब सीरीज के रूप में बनाने का निर्णय लिया है।
‘द ताज स्टोरी’ के बाद अब ‘द सीकरी फाइल्स’, Fatehpur Sikri news पर बनेगी वेब सीरीज
आगरा के रुनकता में शनिदेव मंदिर मार्ग का होगा चौड़ीकरण, श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत (Agra news)
Agra Basketball League: सीजन-3 की नीलामी में देव राघव और अश्वनी पर लगी सबसे ऊंची बोली
कोहरे में सुरक्षित रेल संचालन के लिए आगरा मंडल की तैयारी, ‘Agra news’ में जानें इंतजाम
आगरा में GST ट्रिब्यूनल शुरू, कारोबारियों को बड़ी राहत | Agra news
आगरा के व्यापारियों को बड़ी राहत, 21 जनवरी से शुरू होगा Agra GST Tribunal
आगरा में साइबर ठगों ने व्यापारी की FD तोड़ी, 10 लाख रुपये का ‘Agra cyber fraud’
आगरा में Gallbladder Cancer से पीड़ित महिला की जटिल सर्जरी, बची जान
