IND W vs SL W 3rd T20I: भारत ने श्रीलंका पर कसा शिकंजा, सीरीज जीतने की दहलीज पर
भारतीय महिला क्रिकेट टीम श्रीलंका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त के साथ मजबूत स्थिति में है। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया का लक्ष्य इस मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करना है।
भारत के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही श्रीलंका पर दबाव बनाए रखा। तेज गेंदबाज रेणुका सिंह और अनुभवी स्पिनर दीप्ति शर्मा ने श्रीलंकाई बल्लेबाजों को टिकने नहीं दिया। दीप्ति शर्मा ने कप्तान चमारी अट्टापट्टू को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद रेणुका सिंह ने हसिनी परेरा परेरा और समाराविक्रमा को पवेलियन भेजकर श्रीलंका की मध्यक्रम को तोड़ दिया।
भारत ने पावरप्ले में ही श्रीलंका के तीन महत्वपूर्ण विकेट झटक लिए थे। 10वें ओवर में रेणुका सिंह ने निलाक्षिका को एलबीडब्ल्यू आउट कर भारत को चौथी सफलता दिलाई। अंपायर के फैसले को रिव्यू करने के बाद यह विकेट मिला। भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ मजबूत पकड़ बना ली है और सीरीज जीतने की ओर अग्रसर है।
