Greater Noida crime news: 81 लाख की ठगी में खाता देने वाला देहरादून से गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा के एक कारोबारी से 81 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने उस व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिसने ठगी के लिए बैंक खाता उपलब्ध कराया था। आरोपी को उत्तराखंड के देहरादून से पकड़ा गया है। यह ठगी आईपीओ में निवेश के नाम पर की गई थी।
साइबर क्राइम थाना पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि ठगी की रकम जिस बैंक खाते में भेजी गई थी, वह अयोध्या के खंडासा गांव के आशीष पाल के नाम पर था। सर्विलांस की मदद से पुलिस ने आशीष को देहरादून में ढूंढ निकाला और गिरफ्तार कर लिया।
पूछह महीने पहले आशीष की मुलाकात फेसबुक पर एक व्यक्ति से हुई थी। उस व्यक्ति ने आशीष को करंट अकाउंट खुलवाकर देने के बदले में 50 हजार रुपये कमीशन देने का लालच दिया। लालच में आकर आशीष ने ‘पाल इंटरप्राइजेज’ के नाम से बैंक ऑफ बड़ौदा की कुमारगंज शाखा में करंट अकाउंट खुलवाकर ठगों को दे दिया।
जांच में पता चला है कि इस खाते का इस्तेमाल सिर्फ ग्रेटर नोएडा की ठगी के लिए नहीं हुआ था। हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, महाराष्ट्र, पंजाब और राजस्थान सहित सात राज्यों से इस खाते पर 16 शिकायतें दर्ज हैं। इस खाते में कुल 99 लाख रुपये की ठगी की रकम खपाई गई थी। पुलिस अब मुख्य ठगों की तलाश में जुटी है।
